सुरक्षा माह के चलते निकाली रैली, सहायक पुलिस आयुक्त रमेश गुलिया रहे मुख्य अतिथि

18 जनवरी को ट्रैफिक पुलिस के द्वारा सड़क सुरक्षा माह की शुरूआत की गई। जोकि 17 फरवरी तक पुलिस द्वारा मनाए जा रहा है। इसी के चलते शुक्रवार को ट्रैफिक थाना से बीके चैक तक यातायात नियम जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसमें सहायक पुलिस आयुक्त यातायात रमेश गुलिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

सुरक्षा माह के चलते निकाली रैली, सहायक पुलिस आयुक्त रमेश गुलिया रहे मुख्य अतिथि

इसके साथ ही थाना प्रभारी राजीव, टीआई सेंट्रल व एनआईटी व रोड सेफ्टी ऑफिसर के साथ अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एसीपी रमेश गुलिया ने लोगों को तय गति सीमा से अधिक स्पीड में गाड़ी न चलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जल्दी पहुंचने के चक्कर में लोग अक्सर जल्दबाजी में दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। जिसकी वजह से कई लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि आप सावधानी पूर्वक यातायात नियमों का पालन करके गाड़ी चलाएंगे तो अपने साथ-साथ दूसरों की जिंदगियों को भी सुरक्षित रख पाएंगे।

रोड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन के सीनियर सीटिजन वाइस प्रेजिडेंट एस के शर्मा ने बताया कि उनकी टीम की ओर से समय समय पर सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा। जिसके बावजूद भी लोग जागरूक नहीं हो पाते है। उनका कहना है कि अगर सभी ट्रैफिक नियमों का पालन सही रूप में करते है। तो सड़क दर्घटना होने की आशंका काफी कम होती है। वहीं ट्रैफिक ताउ एएसआई बिरेंद्र ने बताया कि वह कहीं सालों से लोगों को ट्रैफिक ताउ बनकर नियमों के बारे में बता रहा है। वह स्कूलों से लेकर काॅलेजों तक जगह जगह जाकर युवाओं को नियमों के बारे में बता रहा हूं। लेकिन एक दिन तो युवा नियमों का पालन करते है, लेकिन अगल दिन सब भुल जाते है। जिसकी वजह से वह कोई न कोई दर्घटना का शिकार हो जाते है। अगर आकड़ों की बात करें तो सबसे ज्यादा दुपहिया वाहनों की सड़क हादसे में मृत्यु होती है। इसलिए दुपहिया वाहन चालकों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago