पुलिस ने अवैध नशे के 108 इंजेक्शन के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

अगर किसी को नशे की लत लग जाती है तो उसको छुड़वाने के लिए परिजन हर मुमकिन कोशिश करते है। इसी के चलते कई लोग गलत संगत में पड़ जाता है। जिसकी वजह से कई लोग क्राइम करना भी शुरू कर देते है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 प्रभारी उपनिरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने अवैध नशा तस्कर आरोपी नरेंद्र को गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर थाना ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस ने अवैध नशे के 108 इंजेक्शन के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार


उन्होंने बताया कि आरोपी नरेंद्र के कब्जे से अवैध नशे के 108 इंजेक्शन बरामद किए गए जिसमें से 80 इंजेक्शन एविल व 28 इंजेक्शन ब्युपरेनोरफिन के शामिल है।
पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी नशे के इंजेक्शन लेकर पुरानी चुंगी के रास्ते सेक्टर 18 रोड की तरफ से आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने योजना बनाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ थाना ओल्ड में एनडीपीएस व ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह करीब 25 सालों से दारु पीने का आदी था। जिसकी वजह से वह कुछ महीनों से नशे के चलते गलत लोगों के संगत में पड़ गया था। हर राजे शराब पीने के लिए हर रोज पैसे नहीं होते थे। क्योंकि शराब अधिक महंगी होने के कारण व गलत संगत में पड़कर आरोपी ने इंजेक्शन से नशा करना शुरू कर दिया और वह इसका आदी हो गया। आरोपी ने बताया कि वह कोसी से किसी अनजान व्यक्ति से इंजेक्शन सस्ते दामों पर खरीद कर लाता था। कुछ इंजेक्शन व खुद लगा लेता था और बाकी बचे इंजेक्शन पैसे कमाने के लालच में बेच देता था।

आरोपी नरेंद्र पुत्र सुदर्शन ओल्ड फरीदाबाद का रहने वाला है जिसे अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago