आमतौर पर जब कोई घर से बाहर निकलता है तो यह सोचता भगवान के दर्शन हो अगर कीचड के दर्शन हो तो सारा का सारा मूड ख़राब हो जाता है इतना ही नहीं वह अपने स्थानीय पार्षद तथा नेता को अपशब्द भी कहता हुआ निकलता है।
फरीदाबाद नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्डों में कोई न कोई समस्या हमेशा से ही बनी रहती है चाहे वह नालियों के पानी का सड़कों पर आना हो या सड़क की दुर्गति हो है।

ऐसा ही एक मामला जवाहर कॉलोनी से सामने आया है जहां गली नंबर- 6 बिना बारिश के ही गली कीचड से भरी रहती है। यहाँ पिछले करीब 20 दिनों से सीवर ओवरफ्लो के कारण पूरी गली कीचड से भरी हुई है। इस गली के हालात इतने ख़राब है कि लोगों के घरों के सामने ही गंदगी फैली हुई है, जिससे लोग को गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ रहा है।
इस समस्या को लेकर आम जन कई बार स्थानीय पार्षद तथा अधिकारी को इसके बारे में सूचित कर चुके है परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
दरअसल, सीवर ओवरफ्लो के कारण जवाहर कॉलोनी स्थित यह गली कीचड से भरी हुई जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग बचते- बचाते ही वहां से निकलते है। इतना ही नही कभी- कभी सीवर का पानी घरों के अंदर भी घुस जाता है जिससे भी लोगों को काफी परेशानियों झेलनी पड़ती है।
लोगों का आरोप है कि नगर निगम के अधिकारियों के पास इस बारे में कई शिकायत की जा चुकी है, परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
ऐसा में देखना होगा कि स्थानीय पार्षद तथा नगर निगम के अधिकारी कब तक इस समस्या का समाधान कर पाते है और कब तक लोगों को इस समस्या से निजात मिल पाता है।
Written by Rozi Sinha
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…