अवैध गांजे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, करीब 3 किलो 74 ग्राम गांजा किया बरामद

नशे के आदि लोग अब कुछ भी कर सकते है। जिले में आए दिन नशेड़ियों का बोल बाला चल रहा है। जिसकी वजह से लोग नशे के चलते गलत संगत में पड़ जाते है या फिर यू कहें कि क्राइम करते हुए नजर आते है। इसी के चलते कई लोग अपना जीवन खराब कर चुके है।
शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार थाना तिगांव प्रभारी उपनिरीक्षक जोगिंदर सिंह की टीम ने अवैध नशा तस्कर राम सिंह को तिगांव भैंसरावली रोड से मोटरसाइकिल पर 3 किलो 74 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि आरोपी अवैध गांजा लेकर भैंसरावली से भी गांव की तरफ आएगा।

अवैध गांजे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, करीब 3 किलो 74 ग्राम गांजा किया बरामद


सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना तिगांव में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ड्राइवरी की नौकरी करता था। लोक डाउन में नौकरी छूटने के कारण गांजा बेचने लगा था .आरोपी राम सिंह पुत्र लीला राम छाँयसा का रहने वाला है जिसे अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिसमें उससे उसके साथियों के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

महामारी में बढ़े नशेड़ी
जानकारी के अनुसार महामारी के दौरान नशे की लत में ज्यादा लोग आ चुके है। क्योंकि महामरी के दौरान ज्यादातर तर लोगों की नौकरी छूट गई थी। जिसकी वजह से उनको आए दिन कोई न कोई परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिसके चलते वह नशे की चपेट में आ गए। लेकिन नशे का आदी होने वाले लोगों को यह नहीं पता कि उससे निकला काफी मुश्किल है। इसी वजह से वह नशे के चलते कई बार बड़ा क्राइम भी कर देते है। इसी वजह से आए दिन कोई न कोई आरोपी नशे का पकड़ा जाता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago