ट्रैक्टर रैली को रोकने के लिए लगाए जाएंगें नाके, पुलिस द्वारा चिन्हित किए गए स्थान व पुख्ता किए जाएंगें प्रबंध

शुक्रवार को पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने सभी जोन के पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, थाना व चैकी प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित की। जिसमें उन्होंने किसान आंदोलन व 26 जनवरी समारोह के चलते कानून व्यवस्था संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद जिले की कानून व्यवस्था पूरी तरह से कायम है और अभी तक किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नहीं हुई है। पुलिस आगे भी सतर्कता से कार्य करती रहेगी और जिले की कानून व्यवस्था इसी प्रकार कायम रहेगी।

ट्रैक्टर रैली के चलते करेंगें कड़े प्रबंध


ट्रैक्टर रैली के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं और किसानों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन स्थलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरीदाबाद में 25 मुख्य स्थानों पर नाके लगाकर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। ताकि जिले में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को घटित होने से रोका जा सके। इसके साथ ही उन्होंने भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और व्यस्त मुख्य मार्गों पर संदिग्ध प्रकार के व्यक्तियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए।

चप्पे चप्पे पर रहेंगी नजर


सीपी ओ पी सिंह द्वारा जिले के कुछ जगहों का चयन किया गया। जिसमें जिले के करीब 3500 से अधिक पुलिसकर्मी फील्ड में तैनात रहेंगे। पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि हमें किसी भी प्रकार की परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना है और अपने दैनिक कार्यों के साथ-साथ शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखनी है।

बोर्डर को जोड़ने वालों पर रखेगी नजर


किसान आंदोलन के चलते जहां एक ओर पुलिस जगह जगह तैनात रहेगी। वहीं दूसरी ओर जिले के बोर्डर पर भी पुलिस की नजर रहेगी। क्योंकि किसान आंदोलन जिले में ही नहीं पूरे देश में चल रहा है। इसी वजह से किसान किसी भी जिले से आ सकते है। इसके चलते दिल्ली बोर्डर, पलवल बोर्डर, छायंसा बोर्डर आदि पर पुलिस की नजर रहेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago