टेलर की गोली मार कर हत्या, पुलिस जुटी जांच में, हत्या के कारणों का पता नहीं

गुरूवार देर रात करीब 8 बजे पल्ला स्थित विनय नगर कालाॅनी में टेलर का काम करने वाले व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस की ओर से कार्यवाही शुरू कर दी है।
थाना पल्ला एसएचओ सुभाष ने बताया कि पल्ला इलाके में करीब 8 बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया था। परिजनों द्वारा उपचार के लिए बीके अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

टेलर की गोली मार कर हत्या, पुलिस जुटी जांच में, हत्या के कारणों का पता नहीं

मृतक की पहचान एजाज खान के रूप में हुई है। अजाज 43 साल का था और टेलर का काम करता था। एजाज अपनी पत्नि परवीन व तीन बच्चों के साथ रहता है। मृतक एजाज हर रोज़ की तरह अपनी दुकान को बंद कर रहा था। तभी एक व्यक्ति एजाज से मिलने के लिए आया । तभी परवीन घर में खाना बना रही थी। तभी उसने गोली चलने की आवाज सुनी। गोली की आवाज सुनने के बाद वह दुकान की ओर आई तो उसने पाया कि एजाज खून से लतपत पड़ा हुआ था।गोली की आवाज सुनने के बाद आस पास के लोग भी पहुंच गए।

जिसके बाद उक्त घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने एजाज को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि एजाज के सीने में गोली लगी थी। लेकिन उपचार के दौरान डाॅक्टर ने मृतक घोशित कर दिया। पुलिस का कहना है कि हमलावर ने गोली नजदीक से मारी। मृतक एजाज की बहन गुड्डी ने बताया कि एजाज की किसी प्रकार से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एजाज की पत्नी परवीन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसीपी हेडक्वार्टर आदर्शदीप सिंह ने बताया कि गोली मारने वाले को किसी ने देखा नहीं है। पुलिस की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के साथ क्राइम बांच भी कार्यवाही कर रही है। जल्द ही गोली मारे वाले व्यक्ति को पकड़ा जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago