बालिका दिवस पर बेटियों को बचाने व पढ़ाने का संकल्प लें- यशपाल

उपायुक्त यशपाल ने कहा कि बेटियां हमारी आन बान व शान हैं। जिस घर में बेटियां होती हैं वहां हमेशा खुशियां होती हैं। ऐसे में हमें आज बालिका दिवस के अवसर पर बेटियों को बचाने व बेटियों को पढ़ाने का संकल्प लेकर आगे बढना होगा। उपायुक्त शुक्रवार को बाल भवन में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उपायुक्त ने कहा कि हमने पिछले कुछ सालों में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत बेहतरीन कार्य किया है। इसी का परिणाम है कि आज हमारा लिंगानुपात बेहतरीन हुआ है। उन्होंने कहा कि हमें बेटियों की गर्भ में हत्या करने वालों के खिलाफ सख्त रूख अपनाना होगा।

कार्यक्रम का आरंभ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के स्वागत गीत के साथ हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बाल सरंक्षण इकाई के अंतर्गत बालिकाओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी। बृज नट मंडली द्वारा महिला एवं बाल विकास की विभिन्न योजनाओं पोषण अभियान तथा बेटी बचाआ-बेटी पढ़ाओ योजनाओं को रंगारंग नाटक के रूप में कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बालिका दिवस मनाए जाने के लिए सभी खंडों से शिक्षाए खेल एवं विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त करने वाली बालिकाओं को सम्मानित भी किया।


यशपाल का कहना है कि बेटे के चक्कर में आज भी लोग भ्रूण जांच करवा कर लड़कियों को गर्भ के अंदर मार देते है। लेकिन आज के समय में बेटी बेटों से किसी भी रूप में कम नहीं है। बेटी दो घरों को रोशन करती है जबकि बेटा एक घर को। इसीलिए बेटी बचाओ और बेटी को खूब पढ़ाओं ।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अनीता शर्माए शकुन्तला रखेजाए अनीता गाबा, महिला एंव बाल विकास परियोजना अधिकारी मीरा, गीतिका, जिला संयोजक विकल, बाल संरक्षण अधिकारी गरिमा, वन स्टॉप केंद्र प्रशासिका मीनू तथा विभाग के सभी कर्मचारी व सुपरवाइजर ने भाग लिया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago