शहर में सर्दी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। ठिठुरन वाली सर्दी ने सभी को घरों में कैद करने को मजबूर कर दिया है। परसो खिली धूप के बाद कल सर्दी फिर लौटी तो लोग सिहर गए। कल एकाएक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कई इलाकों में कल सुबह से ही कोहरा छाया रहा। इसकी वजह से दोपहर बाद हल्की धूप निकली।
सर्दी लगातार अपना सितम ढा रही है। कल जिले का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आने वाले दिनों में भी सर्दी से राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

तेज हवा चलने के कारण धूप बेअसर रह रही है। मौसम विभाग के अनुसार बादल भी छाए रहेंगे। हल्की बारिश के साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट के आसार हैं। बृहस्पतिवार के मुकाबले कल तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। आने वाले कुछ दिनों में सर्दी से राहत नहीं मिलने की उम्मीद है।
कल का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। फरीदाबाद समेत दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दिनभर लोग ठंड से परेशान हो रहे हैं। मौसम विभाग व कृषि विश्वविद्यालय की ओर से जारी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 23 व 24 जनवरी को अधिकतर जगहों पर बारिश होने की संभावना है।
बारिश होने से फोग बढ़ने की हलकी उम्मीद है। कल दिनभर लोग ठिठुरते हुए दिखाई दिए। शाम होते ही दोबारा कोहरा पड़ना शुरू हो गया, जिससे लोगों को परेशानी हुई। कई दिनों से जिले में प्रदूषण का स्तर रेड जोन में बना हुआ है। आंकड़े देखें तो शुक्रवार को फरीदाबाद के बाद गाजियाबाद देश में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया था।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…