क्या है दुनिया की सबसे सुरक्षित इमारत में, जिसके लिए 30 हजार सैनिक तैनात हैं

अमूमन सभी ऐसा सोचते हैं कि किसी भी देश में राष्ट्रपति भवन को सबसे सुरक्षित इमारत होती है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अमेरिका में एक ऐसी इमारत है, जिसकी सुरक्षा राष्ट्रपति भवन से भी ज्यादा होती है। किसी भी देश के प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति का भवन वहां की सबसे सुरक्षित इमारतों में शुमार होता है।

दुनिया की सबसे सुरक्षित इमारत इस श्रेणी से एकदम अलग है। इस इमारत की सुरक्षा में दिन-रात हेलीकॉप्टर लगे रहते हैं। वो किसी नेता का भवन नहीं, और न ही किसी सेना प्रमुख का आवास है. अमेरिका में बनी फोर्ट नॉक्स नाम की इमारत दुनिया का सबसे सुरक्षित भवन है।

क्या है दुनिया की सबसे सुरक्षित इमारत में, जिसके लिए 30 हजार सैनिक तैनात हैं

इस ईमारत में परिंदा भी सेंध नहीं लगा सकता। अमेरिका के केंटुकी राज्य में बनी इस इमारत में ऐसा क्या है, जो इसकी सुरक्षा में विमान, हेलीकॉप्टर से लेकर सीसीटीवी और सबसे मजबूत जवान तैनात हैं? अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस इमारत में ऐसा है क्या है, जिसकी सुरक्षा इतनी मजबूत है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

आपको बता दें, फोर्ट नॉक्स एक गोल्ड रिजर्व है, जहां लगभग 42 लाख किलो सोना रखा हुआ है। यह आर्मी की एक पोस्ट है, जो केंटुकी राज्य में है और यह एक लाख नौ हजार एकड़ में फैला हुआ है। इसे दुनिया की सबसे सुरक्षित इमारतों में से एक माना जाता है। फोर्ट नॉक्स का निर्माण अमेरिकी आर्मी द्वारा साल 1932 में किया गया है।

यहां पर कोई भी परिंदा पर नहीं मार सकता है। यहां अमेरिकी स्वतंत्रता का असली घोषणा पत्र, गुटेनबर्ग की बाइबिल और अमेरिकी संविधान की असली कॉपी जैसी बेहद महत्वपूर्ण चीजें भी सुरक्षित रखी हुई हैं। इस इमारत की सुरक्षा इतनी कड़ी है कि कोई परिंदा भी यहां पर नहीं मार सकता है। यह इमारत चारों तरफ से दीवारों को घिरी हुई है, जो काफी मजबूत मोटी ग्रेनाइट से बनी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago