किसान नेताओं को गोली मारने की साजिश, जानिये कौन है हरियाणा का यह शख्स जिसने मचाई हलचल

किसान आंदोलन में लगातार नई – नई साज़िशे खुलती जा रही हैं। नए कृषि कानून को रद्द कराने की मांग को लेकर दिल्ली-हरियाणा सिंघु बॉर्डर पर बैठे किसानों ने सनसनीखेज खुलासा किया है। आपको बता दें, सिंघु बॉर्डर पर शुक्रवार रात किसानों ने एक संदिग्ध शूटर को पकड़ा है। किसानों ने उस कथित शूटर ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

जिस शूटर को पकड़ा है किसानों ने उसका कहना है कि 26 जनवरी को कुछ गलत होने पर मंच पर बैठे चार किसान नेताओं को गोली मारने के उसे आदेश दिए गए थे। पकड़ा गया युवक सोनीपत के ही न्यू जीवन नगर का रहने वाला है। युवक से अपराध जांच शाखा की टीम लगातार पूछताछ कर रही है।

किसान नेताओं को गोली मारने की साजिश, जानिये कौन है हरियाणा का यह शख्स जिसने मचाई हलचल

आरोपी युवक का भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें युवक कह रहा है कि किसानों के दबाव में ही उसने पत्रकारों से बातचीत की थी। पकड़े गए शूटर ने दावा किया है कि 26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर रैली में वह गोली चलाकर माहौल खराब करने की साजिश रचने वाला था। किसानों ने जिस संदिग्ध को पकड़ा है उसने बताया कि 23 से 26 जनवरी के बीच किसान नेताओं को गोली मारी जानी थी और महिलाओं का काम लोगों को भड़काना था।

यह साज़िश किसानों की है या फिर किसी देशद्रोही की यह तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा। उस शूटर ने कबूल किया कि उसने जाट आंदोलन में भी माहौल बिगाड़ने का काम किया है। सीआईए की टीम अब उसे दिल्ली उसके मामा के घर लेकर गई है। शुक्रवार रात को कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों ने एक युवक को पकड़कर पत्रकारों के सामने उसकी बातचीत कराई थी।

शूटर ने किसानों के दबाव में ऐसा कहा है या फिर सच है सब इसकी गहन जांच होनी चाहिए। आरोपी ने खुलासा किया कि प्रदर्शनकारी किसान हथियार लेकर जा रहे हैं या नहीं, यह पता लगाने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। शूटर की ओर से बताया गया कि 26 तारीख को जब चार किसान नेता मंच पर बैठे होते उसी वक्त गोली मारने के आदेश उसे दिए गए थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago