फरीदाबाद : बिजली विभाग का नहले पे दहला, दुकान का 13 करोड़ का तो घर का आया 81 हज़ार बिल

जिले में गलत बिल भेजने का सिलसिला समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। जिला क्या प्रदेश में भी लगातार लोगों को गलत बिजली का बिल भेजा जा रहा है। बिजली उपभोक्ताओं को गलत बिजली बिल मिलने का सिलसिला थम ही नहीं रहा है। ताज़ा मामला, फरीदाबाद के सेक्टर-28 में एक दुकान का 13 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिल आया है तो एक घर का मात्र 21,00 यूनिट का 81 हजार रुपये का बिजली बिल आया।

मकान मालिक हैरान हैं कि इतना तो पुरी ज़िंदगी में बिल नहीं आया होगा जितना एक ही बार में अब आ गया। ये सिर्फ दो गलत बिजली बिल का मामला नहीं हैं, बल्कि हर दो माह बाद सैकड़ों लोगों के गलत बिजली बिल आ रहे हैं।

Strike delays power bill delivery - Telegraph India

बिजली निगम की बिल वितरण प्रणाली तथा गलत बिल भेजने से इन दिनों उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ता बिजली दफ्तरों के चक्कर लगाते रहते हैं।फरीदाबाद निवासी केतन सूरी ने बताया कि उनके घर का 2,100 यूनिट का बिजली बिल 81 हजार रुपये का आया है। बिल ठीक कराने को कई उपभोक्ता दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं।

बिजली विभाग के अधिकारी ना जानें क्यों इन सभी शिकायतों की तरफ ध्यान नहीं देते हैं। सेक्टर-28 में एक एससीओ का बिजली बिल 13 करोड़ 38 लाख 91 हजार 41 रुपये का आया है। दुकान मालिक ने इस मामले की शिकायत वेस्ट उपमंडल के एसडीओ से की है।

भले ही लोगों की सुविधा के लिए कुछ समय बिजली वितरण निगमों ने मिस्ड काल अलर्ट सर्विस शुरू की है। लेकिन ऐसी गलत बिजली का बिल देने वाली शिकायतों का निपटारा जल्द होना चाहिए। काफी जगह तो उपभोक्ताओं के घरों तक समय पर बिल नहीं पहुंच रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago