क्राइम ब्रांच ने चोर और अफीम तस्कर को दबोचा, बरामद किए 3500 और 410 ग्राम अफीम

जिले की विभिन्न क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को पकड़ा। दोनो आरोपियों के पास से 3500 रूपये और 410 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच एनआईटी प्रभारी उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार की टीम ने चोरी के जुर्म में आरोपी विक्रम उर्फ विक्की को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
आरोपी के खिलाफ चोरी के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 3500 बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी है और नशा पूर्ति के लिए छोटी-मोटी चोरियां करता है। आरोपी विक्रम उर्फ विक्की पुत्र बेदनी बिहार का रहने वाला है जो फिलहाल फरीदाबाद की त्रिखा कॉलोनी में रह रहा था। आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

क्राइम ब्रांच ने चोर और अफीम तस्कर को दबोचा, बरामद किए 3500 और 410 ग्राम अफीम


वहीं दूसरी ओर क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह की टीम ने आरोपी महेश को अवैध अफीम सहित थाना मुजेसर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है . पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि आरोपी अफीम लेकर बल्लभगढ़ से सरूरपुर की तरफ जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नाकाबंदी करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 410 ग्राम अफीम बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना मुजेसर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने किसी ट्रक वाले से यह अफीम ली थी और इसे बेचने ही वाला था कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महेश पुत्र यादराम फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है। आरोपी विक्रम के पास से 3500 रूपये और आरोपी महेश के पास से 410 ग्राम गांजा बरामद किया है।
दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। क्राइम ब्रांच की टीम की ओर से समय समय पर सूचना मिलने पर आरोपियों को पकड़ते रहते है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago