गुम हुआ 28 हजार रुपए का चेक पुलिस ने मालिक को लौटाया

अभी भी इंसानियत नाम की चीज इस दुनिया में मैाजूद है। उसकी एक मिसाल जिले की पुलिस कर्मी ने दी है। पुलिस चोरों को पकड़ने के अलावा लोगों की मदद करने में आगे है। इसी के चलते शनिवार को पुलिस चैकी सेक्टर 14 प्रभारी प्रवीण कुमार ने गुम हुआ चेक उसके मालिक तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।
चैकी प्रभारी व प्रधान सिपाही रवि हर राजे की तरह अने एरिया में गश्त कर रहे थे। उनके चैकी एरिया में गश्त के दौरान उन्हें सड़क पर कोई अहम कागज जैसा नजर आया।

गुम हुआ 28 हजार रुपए का चेक पुलिस ने मालिक को लौटाया

उस कागज को अहम मानते हुए उन्होंने उक्त कागज को उठा लिया। उक्त कागज को उठाने के बाद उनको पता चला कि वह कागज को किसी व्यक्ति का चेक है। चेक भरा हुआ था। चेक पर 28105 रुपए की राशि अंकित थी। उन्होंने बताया कि उक्त चेक पर किसी मानव रचना स्कूल का नाम लिखा हुआ था। जोकि एक बच्चे की फीस थी। उक्त चेक पर नाम व राशि के साथ एक मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ था। जिसके बाद उक्त नंबर पर फोन करके संपर्क किया। फोन से संपर्क करने पर पता चला कि यह सेक्टर 10 के रहने वाले प्रवीण का है। प्रवीण ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने बेटे को स्कूल की फीस भरने के लिए चेक दिया था।

लेकिन किसी वजह से उनके बेटे से वह चेक रास्ते में गुम हो गया। उन्होंने बताया कि प्रवीण ने अपने बेटे को चेक ढूंढने के लिए कहा । लेकिन काफी देर से चेक को ढूंढने के बाद भी चेक उनके बेटे को नहीं मिला। जिसके कुछ समय के बाद गश्त कर रही पुलिस को उक्त चेक मिल गया। पुलिस टीम ने अपना कर्तव्य निभाते हुए इसे वापस उन तक पहुंचा दिया है। प्रवीण ने चैकी प्रभारी द्वारा बहुत ही सहजता से बात करने व उनकी ईमानदारी के लिए उनका धन्यवाद दिया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

5 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago