Categories: FaridabadGovernment

राजेश नागर बोले, सबको करना चाहिए रक्तदान, रक्तदाता हमारे असली हीरो

फरीदाबाद। गुलामी के समय में भी और आज आजादी के समय भी रक्तदान करने वाले ही हमारे सच्चे हीरो हैं। यह बात तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने यहां भतौला में आयोजित रक्तदान शिविर में कही। इसका आयोजन रोटरी क्लब फरीदाबाद मिड टाउन ने किया था।

इस अवसर पर सबसे पहले नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी कृतज्ञता प्रकट की गई वहीं विधायक राजेश नागर का फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत हुआ और उन्हें क्लब की ओर से स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। श्री नागर ने कहा कि आज हमें जो आजादी मिली है, उसमें नेताजी की आजाद हिन्द फौज का बड़ा योगदान है।

राजेश नागर बोले, सबको करना चाहिए रक्तदान, रक्तदाता हमारे असली हीरो

नेताजी के नारे तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा के नारे से प्रभावित होकर उनकी फौज में लाखों की संख्या में लोग भर्ती हो रहे थे, जिससे अंग्रेज घबरा गए। विधायक नागर ने कहा कि रक्तदान आज भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इसलिए रक्तदान करने वाले हमारे असली हीरो हैं।

इन्हें सम्मान की दृष्टि से देखा जाना चाहिए। श्री नागर ने कहा कि रक्तदान सभी को करना चाहिए। विज्ञान कहता है कि रक्तदान से किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है और स्वास्थ्य अधिक अच्छा होता है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब वर्षों से समाज की सेवा करते आए हैं। इसके लिए इनकी जितनी प्रशंसा की जाए, वो कम होगी।

गौरतलब है कि कैंप में एकत्रित रक्त रोटरी ब्लड बैंक चेरिटेबल ट्रस्ट को दिया जाएगा। वहीं वी सपोर्ट फाउंडेशन, मानव उत्थान सेवा समिति, पेंशन बहाली संघर्ष समिति फरीदाबाद, स्थानीय मिडल स्कूल और निवासियों ने कैंप आयोजन में सहयोगी की भूमिका निभाई।

इस अवसर पर अजयवीर सरपंच भतौला, संजय छौंकर, रितु चौधरी, बिजेंद्र धारीवाल, रोटरी क्लब के प्रेसीडेंट महेंद्र मेहतानी, एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट दीपक प्रशाद, ट्रस्टी एवं जॉइंट सेके्रटरी प्रेम पसरीजा, युवा भाजपा नेता अजब सिंह, समाजसेवी रामजीलाल चंदीला, नीरज चंदीला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago