हरियाणा के इस गांव में खुदाई के दौरान मिला कुछ ऐसा कि लोग आपस में ही भिड़ गए

आपने ऐसा बहुत सुना होगा देखा भी होगा कि अमूमन खुदाई के दौरान अनेकों चीज़ें मिलती हैं। दरअसल, कैथल में शुक्रवार को पता चला है कि यहां एक पुरानी हवेली में खुदाई के दौरान दो बड़े मटके दबे मिले हैं, जिनमें चांदी के सिक्के भरे हुए थे। पुरानी हवेली की खोदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान चांदी के 103 साल पुराने सिक्के निकलने शुरू हो गए।

सिक्के मिलने की सूचना पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और जेसीबी के जबड़े से जो जितने सिक्के बटोर पाता, लेकर चला गया। अनुमान है कि यहां लगभग 30 किलो चांदी मिली है। इनमें कुछ सिक्के 1918 के हैं तो काफी सारे इससे भी पुराने है।

हरियाणा के इस गांव में खुदाई के दौरान मिला कुछ ऐसा कि लोग आपस में ही भिड़ गए

इसकी सूचना पुलिस को भी मिली, जब तक वह मौके पर पहुंची, तब तक लोग सिक्के लेकर जा चुके थे। जैसे ही मिट्‌टी में पुरानी मुद्रा निकलना शुरू हुई, लोगों की भीड़ टूट पड़ी। जिसके जितना हाथ लगा, लेकर चलता बना। बाद में ग्रामीणों को इकट्ठा कर थाना तितरम पुलिस ने 67 सिक्के लोगों से बरामद कर लिए। घटना कैथल जिले के गांव से सामने आई है।

अभी भी बहुत से सिक्के पुलिस को नहीं मिले हैं। हवेली की खोदाई में कितने सिक्के निकले, यह पुख्ता संख्या अभी पता नहीं चल पाई है। गांव में नाथू राम सेठ की एक पुरानी हवेली है। इसे कुछ ही वक्त पहले पाल नाम के एक व्यक्ति ने खरीद लिया था। इन सिक्कों पर वर्ष 1918 की मुहर लगी है। इनमें एक सिक्का वर्ष 1877 का भी मिला है।

इस हवेली को गिराकर नए सिरे से मकान बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके लिए खोदाई की जा रही थी तो जेसीबी चालक मनजीत को अचानक जेसीबी के सामने चांदी के सिक्के दिखाई पड़े। देखते ही देखते हवेली की जमीन से चांदी के कई पुराने सिक्के निकलने लगे। यह सिक्के पुरानी हवेली खोदाई में एक मटकी में थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago