तेज़ हवाओं ने प्रदूषण पर किया प्रहार, इतने दिन हवा साफ़ रहने के आसार

जिले में तेज़ हवा चलने से ठंड तो बढ़ी है लेकिन साथ में प्रदूषण का स्तर पर कम हुआ है। फरीदाबाद में लगातार प्रदूषण के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में भी प्रदूषण की स्थिति बहुत खराब की श्रेणी में पहुंच गई है। तेज हवा के चलने से शहर में बढ़ते प्रदूषण पर एक बार फिर से ब्रेक लग गया है। पिछले तीन दिन के दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक में कुछ सुधार हुआ है।

हवा चलते रहने की स्थिति में आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर और भी कम होने की उम्मीद है। सफर के अनुसार, राजधानी में आज सुबह हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में है।

तेज़ हवाओं ने प्रदूषण पर किया प्रहार, इतने दिन हवा साफ़ रहने के आसार

जिले में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के चलते सुबह और शाम को स्माग की चादर देखी जा सकती है। पिछले सप्ताह की शुरुआत में शहर की हवा काफी खराब हो गई थी। सड़कों पर उड़ती धूल और निर्माण कार्यों की वजह से एक्यूआई में काफी बढ़ोतरी हुई थी। जिले के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई।

स्माग ने सांस के अलावा आंख संबंधी परेशानियां भी बढ़ा दी हैं। प्रदूषण की वजह से आखों में जलन हो रही है। तीन दिन पहले तक एयर क्वॉलिटी इंडेक्स फिर से 300 के पास पहुंच गया था। मंगलवार को फरीदाबाद का एक्यूआई 416 दर्ज किया गया था, मगर पिछले तीन दिन से चल रही तेज हवा के कारण इसमें फिर से हल्की गिरावट देखने को मिली है। तीन दिन के दौरान एक्यूआई में 150 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है।

प्रदूषण के दिनों में घरेलू उपचार आंखों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। बता दें जिले में प्रदूषण के स्तर बढ़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार, शनिवार को फरीदाबाद का एक्यूआई 266 दर्ज किया गया, जो पिछले तीन दिन की तुलना में कुछ कम है। कुछ दिन प्रदूषण कम रहने की संभावना है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago