सड़क हादसे में घाल हुए लोगों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, बाइक और कार के बीच हुई घटना

दिन प्रतिदिन बढ़ती धुंध के चलते वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। इसी के चलते सेक्टर 12 स्थित कोर्ट रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल तीन लोगों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
22 जनवरी देर रात करीब 1 बजे एस्कॉर्ट कंपनी में अप्रेंटिस करने वाले कई नवयुवक कंपनी से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर पलवल जा रहे थे। देर रात के समय धुंध अधिक होने के कारण हाईवे से कोर्ट रोड की तरफ आने वाली एसेंट गाड़ी की टक्कर मोटरसाइकिल के जत्थे से हो गई। जिसमें दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को गंभीर चोटें आई।

सड़क हादसे में घाल हुए लोगों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, बाइक और कार के बीच हुई घटना

गाड़ी चालक को लगा कि यदि वह वहां पर रुका तो नव युवकों की टोली उस पर हमला कर देगी इसीलिए गाड़ी चालक वहां से फरार हो गया। हर रोज की तरह पुलिस चैकी सेक्टर 11 प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप कुमार अनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि सड़क पर कई लोग इकट्ठे हो रखे हैं। जब उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो पाया कि 3 युवकों के पैर में गंभीर चोटें हैं।
दर्द की वजह से कराह रहे थे। लेकिन कोई भी व्यक्ति उनकी मदद के लिए आगे नहीं आ रहा था। तभी युवकों की मदद करने के लिए चैकी प्रभारी ने तीनों युवकों को सरकारी गाड़ी में बैठा कर बीके अस्पताल पहुंचाया और साथ ही फरीदाबाद में रह रहे, उनके रिश्तेदारों को भी अस्पताल में बुला लिया।


अस्पताल में इलाज के दौरान पता चला कि एक युवक के घुटने में फ्रैक्चर हो चुका है और बाकी दोनों को भी कुछ चोटें आई हैं। युवकों के रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंचे और पुलिस टीम ने युवकों की देखरेख की जिम्मेवारी उनको सौंप दी।
सेक्टर 11 उप निरिक्षक प्रदीप कुमार ने बताया जिन लोगों को चोट लगी है उनको नाम पलवल निवासी पवन, योगेश और विवेक है। तीनों को हालत ठीक है। तीनों युवक एस्कॉर्ट कंपनी में ट्रनिंग ले रहे थे। पुलिस के द्वारा उक्त कार चालक के खिलाफ शिकायत दे दी है। कार उनके कब्जे में है। घायलों के बयान के बाद उक्त वाहन चालक के खिलाफ आगे की कार्यवाही कर दी जाएगी।
पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह ने पुलिस के द्वारा किए गए काम की सराहना की। इसी तरह पुलिस लोगों की सुरक्षा की जिम्मेवारी बहुत ही अच्छे तरीके से निभा रही हैं ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago