बढ़ती सर्दी में ऊनि कपड़ों के बाज़ार हुए गर्म, ग्राहकों की डिमांड में गर्म कपड़ा

ठिठुरन भरी सर्दी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सर्दी की शुरूआत होते ही बाजार में भीड़ जुटने लगी है। इन दिनों गर्म कपड़ों का बाजार पूरी तरह से गरमाया हुआ है। ठंड बढ़ने के साथ ही ऊनी कपड़ों का बाजार पूरी तरह गर्म हो चुका है। लोग जमकर गर्म कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। सिर्फ गर्म कपड़ें ही नहीं बल्कि ठंड बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों व गीजर, हीटर का बाजार गर्म हो उठा है।

लोग ब्राडेंड कपड़े पसंद कर रहे हैं। दुकानदारों ने भी स्टॉक मंगवा दिया है। बीते दस दिन से कोहरे के साथ सर्दी बढ़ी है। गलन व सर्दी ने लोगों को गर्म कपड़े खरीदने के लिए मजबूर कर दिया है।

बढ़ती सर्दी में ऊनि कपड़ों के बाज़ार हुए गर्म, ग्राहकों की डिमांड में गर्म कपड़ा

खरीदारी बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं। सुबह से देर शाम तक ऊनी कपड़ों की दुकानों पर लोगों का आने-जाने का सिलसिला जारी है। सर्दी का मौसम देखते हुए कई जगह डिस्काउंट ऑफर भी लगाए गए हैं। गर्म कपड़ों के बाजार में दस्ताने, इनर, टोपी, मफलर, मोजे आदि की मांग बढ़ गई है। मगर बदलते ट्रेंड के साथ ऊनी कपड़ों का लुक भी बदल गया है। सभी डिजाइनर ऊनी कपड़े पहनना पसंद कर रहे हैं।

कंबल, शॉल, स्वेटर, की बिक्री में इजाफा हुआ है। सर्दी के दस्तक देते ही शहर के बाजार गर्म कपड़ों से सज चुके हैं। नगर के बाजारों में जगह जगह कपड़ों की दुकानों पर गर्म कपड़े दिखाई दे रहे है। लोगों की मूड को देखते हुए बाजार में भी डिजाइनर कपड़े हर रेंज के बिक रहे हैं। लड़कियों में ब्लेजर लुक कार्डिगन तो लड़कों को स्टाइलिस लुक ब्लेजर पसंद आ रहे हैं।

दुकानदारों के चेहरों की रौनक लौट आई है, साथ ही इस बीच ब्रांडेड कंपनियों के शोरूम में टंगे सेल बोर्ड ने शहरवासियों को खरीदारी के लिए मजबूर कर दिया है। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ती जा रही है, ठीक वैसे ही शहर के बाजारों में गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ती जा रही है। बच्चियां ऊनी टॉप पसंद कर रही हैं।शहर के बाजारों में जगह-जगह दुकानों पर गर्म कपड़े जैसे जर्सी, स्वेटर, जैकेट, कार्डिगन, कम्बल आदि नजर आ रहे है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago