फरीदाबाद की प्रांजल दहिया यूं बनीं हरियाणवी स्टार, टिकटॉक से शुरू हुआ था कमाल

हरियाणवी गाने आजकल काफी वायरल हो रहे हैं और इन्हें सुनना भी लोग बेहद पसंद करते हैं। डांस और एक्टिंग से फरीदाबाद की हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में नाम कमाने वालीं प्रांजल दहिया ने करियर की शुरुआत टिकटॉक पर वीडियो बनाने से की थी। सपना चौधरी को टक्कर देने एक से बढ़कर एक हरियाणवी डांसर्स मैदान में उतर आई हैं। ऐसी ही एक शानदार परफॉर्मर प्रांजल दहिया हैं।

प्रांजल दहिया ने काफी कम समय में उच्चाइयों को छुआ है। उनके डांस वीडियोज और लाइव परफॉर्मेंस खूब देखे जाते हैं। उनका घूंघट की फटकार गाने पर डांस यूट्यूब पर खूब चर्चित है।

फरीदाबाद की प्रांजल दहिया यूं बनीं हरियाणवी स्टार, टिकटॉक से शुरू हुआ था कमाल

उनके हर गाने को लोग खूब पसंद करते हैं। प्रांजल लगातार फरीदाबाद का नाम रोशन करती जा रही हैं। फिलहाल ही रिलीज हुआ प्रांजल दहिया और विरेश एक नया हरियाणवी सॉन्ग इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है।

आज भले ही यह चीनी ऐप सरकार ने बैन कर दिया है, लेकिन प्रांजल दहिया की कामयाबी का सिलसिला जारी है।

प्रांजल के नए गाने की बात करें तो गाने का नाम ‘भूतनी’ है। आपको बता दें कि इस गाने को मिस स्वीटी ने गाया है और गाने के लिरिक्स सुरेन्द्र ने लिखे हैं।

हरियाणवी म्यूजक इंडस्ट्री में सपना चौधरी से आज उनकी तुलना की जाती है। 52 गज का दामन, काटन दे काचे, एक सुथरी तू टॉप जैसे लोकप्रिय गानों से चर्चा में आईं प्रांजल दहिया के वीडियोज को यूट्यूब पर लाखों व्यूज मिलते हैं।

लगातार उनके गानों को यूट्यूब पर लोग पसंद कर रहे हैं। हरियाणवी गाने लोगों को अब काफी पसंद आने लगे है। पहले सपना चौधरी और अब प्रांजल दहिया ने हरियाणवी गानों की छवि बदलकर रख दी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

3 days ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago