Categories: Politics

किसान पुत्र ने आर्मी में कैप्टन बनकर किया गाँव का नाम रौशन , हुआ भव्य स्वागत

फरीदाबाद : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री मूलचन्द शर्मा ने गांव मलेरना निवासी अपने मित्र पूर्व पंचायत समिति के चेयरमैन योगेंद्र यादव के पुत्र आनंद यादव के आर्मी में कैप्टन बनने पर बधाई दी है।

मंत्री ने कहा कि आज युवाओं को पढ़ लिख कर अपने जीवन को सवारने के लिए मेहनत करनी चाहिए ताकि भविष्य में वे अपने माता पिता और देश प्रदेश का नाम ऊँचा कर सके।

किसान पुत्र ने आर्मी में कैप्टन बनकर किया गाँव का नाम रौशन , हुआ भव्य स्वागत

उन्होंने कहा की कैप्टन डॉ आनंद बेस अस्पताल दिल्ली  में तैनात है और कैप्टन आनन्द यादव की धर्मपत्नी दिक्षा यादव भी आर्मी में कैप्टन है। बता दे कि कैप्टन आनन्द अपने परिवार के साथ आज हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री श्री मूलचन्द शर्मा से आश्रीवाद लेने सेक्टर 8 कार्यालय पर पहुँचे ।

इस मौके पर परिवहन मंत्री ने कैप्टन परिवार को बधाई दी और उनके सुखमय में भविष्य की कामना की। परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने कहा कि कैप्टन आनंद उनके पुराने मित्र योगेंद्र यादव का बेटा है जिन्होंने खेती कर बच्चों को पढ़ाई लिखाई कराकर योग्य बनाया है।

 इस मौके पर कैप्टन आनंद यादव ने कहा कि वे युवाओं को संदेश देना चाहते हैं कि युवा नशे की लत में ना पड़े और पढ़ाई की तरफ ध्यान दें ताकि पढ़ लिखकर वह अपने भविष्य को संवार सकें ।

अपने माता-पिता के सपनों को पूरा कर सकें उन्होंने कहा कि आज उन्हें आर्मी में कैप्टन बनने पर काफी खुशी का अनुभव हो रहा है।  उन्होंने 1 जनवरी को कैप्टन के पद पर नियुक्ति पाई है ,जिसके लिए उन्होंने अपने माता-पिता का भी धन्यवाद जताया वही कहा कि परिवहन मंत्री परिवार से भी उन्हें समय-समय पर पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा है। इस मौके पर परिवहन मंत्री के भाई टिपर चंद शर्मा ,राकेश गुर्जर ,चंद्रसेन ,पारस जैन बृजलाल शर्मा ,योगेंद्र यादव ,दीक्षा यादव भी मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago