एक से दो दिन पहले महिला की हत्या कर शव को फैंका सूखे गटर में, पुलिस जुटी जांच में

सीपी की पाठशाला के बाद जिले में क्राइम का ग्राफ कम होते नजर नहीं आ रहा है। जिले में दिन प्रतिदिन चोरी चकारी व लड़ाई झगड़े के मामले तो दिखाई देते ही है। लेकिन आजकल हत्या व मर्डर के मामने भी देखने को मिल रहे है। बढ़ते क्राइम का ग्राफ पुलिस की गश्त पर सवालालिया निशान उठा रहा है। सीपी ओ पी सिंह के अनुसार पुलिस रात के जिले में जगह जगह गश्त करती है। लेकिन उसके बावजूद भी हत्यारे हत्या करने के बाद कभी मृतक के शव को खेतों में फेंक देते है तो कभी सीवरी की सुखी हुई पाइप लाइन के अंदर फैंक देते हैं। इन घटनाओं के बाद पुलिस की गश्त पर कई सवाल उठाए जा रहे है।

एक से दो दिन पहले महिला की हत्या कर शव को फैंका सूखे गटर में, पुलिस जुटी जांच में

रविवार को जहां एक ओर सीपी ओ पी सिंह पुलिस कर्मियों को गणतंत्र दिवस पर होने वाली ट्रेक्टर रैली के बारे में बता रहे थे वहीं दूसरी ओर सेक्टर 62 के खाली मैदान में काफी समय से सूखा पड़ा गटर में महिला का शव मिला।
एसीपी जयवीर राठी ने बताया कि थाना आदर्श नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेक्टर 62 के मैदान में एक महिला का शव मिला है। महिला की उम्र करीब 30 – 32 साल की है। महिला के पास से कोई भी पहचान करने वाला सामान बरामद नहीं हुआ है।

अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है। उक्त महिला की हत्या करके सेक्टर .62 के खुले मैदान में स्थित एक सूखे गटर में हत्यारों ने फैंक दिया। जिस तरीके से हत्यारों ने महिला के शव को छुपाया है उससे लगता है िकवह अपने जुर्म को छुपाना चहाते थे।
शव को देखने से लगता है कि महिला की हत्या करीब एक से दो दिन पहले की गई थी। महिला के शव को देखने से लगता है कि वह किसी गरीब परिवार से है। उक्त महिला के लाल ने लाल रंग का स्वेटर पहना हुआ है। पोस्टमार्टम के लिए शव को बीके अस्पताल रखवा दिया है। पुलिस के द्वारा केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago