जो आज का युवा नही कर पाता वो करके दिखा रहे है बल्लभगढ़ के रहने वाले ये बुजुर्ग

बल्लभगढ़ स्थित चावला कॉलोनी मे रहने वाले बृजमोहन बताते हैं कि 1992 में राजस्थान के जयपुर जिले से वकालत पास कर फरीदाबाद न्यायालय परिसर में अभ्यास किया। यहां लोगों को मामूली बातों के लिए कानून के समक्ष मजबूर होते देख वह आमजन की जागरूकता के लिए कुछ अलग करने का प्रयास करने में जुट गए।

वह लोगों को निशुल्क कानूनी सलाह देते हैं और उन्हें जागरूक करते हैं। जरूरत पड़ने पर वह स्वयं उनके केस भी लड़ते हैं। बृजमोहन के अनुसार, अब तक वह लगभग 40 युवाओं को वकालत की पढ़ाई में मदद कर चुके हैं।

जो आज का युवा नही कर पाता वो करके दिखा रहे है बल्लभगढ़ के रहने वाले ये बुजुर्गजो आज का युवा नही कर पाता वो करके दिखा रहे है बल्लभगढ़ के रहने वाले ये बुजुर्ग

सैकड़ों लोगों को उनका कानूनी अधिकार दिला चुके हैं। इसके अलावा वह जरूरतमंद, विधवाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों को प्रदेश सरकार की तमाम सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए व्यक्तिगत रूप से प्रयास करते हैं।

बच्चों को पढ़ाई में आर्थिक अड़चन आने पर कानून के जरिये मौजूद विकल्प बताकर उनका मार्गदर्शन किया। महिलाओं को सरकारी पेंशन, सरकारी योजना लाभ, आर्थिक सहायता जैसी कानून मदद दिलाई। बुजुर्गों को घर से बाहर निकालने वाले बच्चों को कानून का डर दिखाकर अभिभावकों को उनका हक दिलाया।

बीते 32 साल से बृजमोहन वशिष्ठ लोगों को कानून के माध्यम से उनके हक दिलाने के लिए आवाज बुलंद कर रहे हैं। पेशे से वकील होने के बावजूद निशुल्क लोगों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ते हैं। उन्होंने महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी उनके नागरिक अधिकारों के लिए जागरूक किया है।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

फरीदाबाद में 97 करोड़ की लागत से बनी सड़क एक साल में ही टूटी, निर्माण पर उठे सवाल

फरीदाबाद में टूटी सड़कों से लोग बेहद परेशान हैं। हरियाणा के खेड़ी पुल से मंझावली…

11 hours ago

फरीदाबाद से जुड़ गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट का रास्ता, एक्सप्रेसवे को मिल रही बड़ी रफ्तार

फरीदाबाद के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है दरअसल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने…

12 hours ago

फरीदाबाद के इन स्कूलों में साफ-सफाई की है कमी,छात्र और शिक्षक हैं परेशान, होगी बड़ी करवाई?

फरीदाबाद में कई जगहों पर साफ सफाई का अभाव है जिनमें ना सिर्फ सड़क व…

12 hours ago

हरियाणा में इन चार ट्रेनों को अस्थाई रूप से रोका, इन यात्रियों को हो सकती है बड़ी समस्या

हरियाणा में जम्मू कश्मीर की ओर जाने वाले  यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ…

16 hours ago

हरियाणा में बारिश से मंडियों में भीगी कपास और बाजरे की फसल, सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार

हरियाणा के दादरी जिले की अनाज मंडियों में इन दिनों कपास और बाजरे की फसल…

20 hours ago

हरियाणा का ये जिला एयरपोर्ट मेट्रो से जुड़ने के लिए तैयार, डीएमआरसी ने शुरू किया ये काम

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को अब सीधे गुरुग्राम से मेट्रो के जरिए जोड़े…

20 hours ago