दिनभर बादल छाए रहने से बढ़ रही ठंड, इतने दिनों तक मौसम ठंडा रहने के आसार

जिले में लगातार सर्दी बढ़ती जा रही है। ठिठुरन से लोग कांप रहे हैं। कुछ दिन की राहत के बाद फिर ठंड ने कंपकंपी छुड़ाई। कल भी जबरदस्त ठंड रही। मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। कल भी दिनभर बादल छाए रहे। वहीं शीतलहर की वजह से ठंड काफी बढ़ गई। स्थिति यह रही कि छुट्टी के दिन भी लोग घरों में ही रहे।

आज जिले में अधिकतम तापमान 17 तो न्यूनतम 7 डिग्री रहेगा। बल्कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री था, वहीं कल चार डिग्री बढ़कर 11 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री से 5 डिग्री गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

faridabad cold: फरीदाबाद: धुंध-हवा और बारिश मिलकर लाएंगे कड़ाके की ठंड - cold wind and rain will bring together cold | Navbharat Times

जिले में कल खिली धूप के बाद सर्दी फिर लौटी तो लोग सिहर गए। फिर एकाएक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कल भी ऐसा हाल रहा कि दिन भर कोहरा छाया रहा और सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए, उस पर ठंडी हवाएं चलने ने एक तरह से आग में घी डालने वाला काम किया। ठंड के साथ – साथ लोग प्रदूषण से भी परेशान रहे।

दिनभर बादल रहने से ओस भी काफी रही। ओस से लोग दिनभर परेशान रहे। जिले में पिछले तीन दिनों से सुबह अच्छी धूप निकल रही थी। कल शीतलहर का प्रकोप फिर से हावी रहा। सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई। आसमान में घने बादल छाए रहे। दिनभर लोग धूप निकलने का इंतजार करते रहे। वहीं छुट्टी वाले दिन भी घरों में ही रहना पड़ा।

सड़कों पर दृश्यता भी कल काफी कम रही। लोगों को कल अंगीठी का आसरा लेना पड़ा। जिले में कल कुछ स्थानों पर लोगों ने ठंड से बचाव के लिए अलाव भी जलाए। वहीं काम से बाहर जाने वालों ने भी काफी बचाव रखा। रविवार की छुट्टी थी, इसलिए आमजन को थोड़ी राहत थी, उन्होंने घर पर ही रहने में भलाई समझी। अभी आने वाले कुछ दिनों में मौसम ठंडा पड़ने के आसार हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago