Categories: Politics

बल्लभगढ़ क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए सरकार के पास कोई धन की कोई कमी नहीं : मूलचंद शर्मा

हरियाणा के परिवहन एवं खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र को सर्वांगीण चहुंमुखी विकास के लिए प्रदेश में एक मॉडल के रूप में विकास करने का प्रयास किया जा रहा है।

बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए सरकार के पास कोई धन की कोई कमी नहीं है। इसके लिए वे स्वयं विकास कार्यों की समीक्षा समय-समय पर अधिकारियों के साथ बैठक करके करके अधिकारियों से जबाब देही तलब कर रहे हैं।

बल्लभगढ़ क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए सरकार के पास कोई धन की कोई कमी नहीं : मूलचंद शर्मा

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा आज सोमवार को एमसीएफ के वार्ड नंबर 1 में सफाई के लिए 14 लाख रुपए की धनराशि से एक ट्रैक्टर पावर ट्रेक, सेक्शन टैंकर, एक ट्रॉली, एक सम पंप लोगों को समर्पित करने उपरांत लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। एमसीएफ के कमिश्नर कम उपायुक्त यशपाल भी मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए वचन प्रतिबद्धता के साथ विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। सरकार की तरफ से विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के विकास की बात करते हुए कहा कि मोदी को मनोहर के नेतृत्व में विकास के लिए खजाने हमेशा खुलें हुए है। परिवहन मंत्री ने कहा की आने वाले समय मे सभी समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयास किया जाएगा।


उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा कि वे भी सफाई व्यवस्था को बनाये रखने के लिये प्रशासन का सहयोग करे। उन्होंने कहा कि इलाके में पीने के पानी की कोई समस्या नही आने देगें।


उन्होंने कल मंगलवार को मनाये जाने वाले 26 जनवरी के गणतंत्र पर्व की अग्रीम बधाई दी।। निगम के वार्ड 1 के लिए हरियाणा के परिवहन मन्त्री के कर कमलों से निगम को ये सारा समान भेंट किया गया है।


उन्होंने पवन अस्पताल के चैयरमेन पवन सिंह द्वारा निगम को ट्रक्टर भेट करने पर डॉक्टर पवन सिंह का भी धन्यवाद जताया है।
निगम ने 14 लाख रूपए की लागत से वार्ड -1 के लिए जरूरी समान देने एक ट्रैक्टर पावर ट्रैक, एक सैक्शन टैंकर,एक ट्रौली,एक सम पम्प भेंट करने पर आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि पहले हमें किसी भी छोटे, बडे नाली व सिवर सफाई के कार्य के लिए मशीनरी की उपल्बधि ना होने पर समस्या का सामना करना पडता था, अब वार्ड की अपनी खुद की मशीनरी मिलने के कारण हमें उस समस्या का सामना नहीं करना पडेगा।


इस अवसर पर पार्षद सपना डागर,वजीर सिंह डागर, सत्यनारायण शर्मा, मुकेश डागर, बृजलाल शर्मा,निगम एक्सईन विपिन, एक्सईन बी के करदम,एसडीओ करतार दलाल सहित वैलफेयर सोसायटी/ rwa सेक्टर -55 के प्रतिनिधि ,गांव झाड़सेंतली ,प्रतापगढ़ की सरदारी भी मौजूद रही।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago