Categories: Faridabad

फरीदाबाद के छायसा गांव में यमुना में नहाने गए दो बालक नदी में डूबे, एक का शव हुआ बरामद

बीते सोमवार फरीदाबाद के छायसा गांव से एक दर्दनाक हादसा सामने आया जिसमें गर्मी से जूझ रहे यमुना में नहाने के लिए गए 5 से 7 बच्चों में से प्रेम एवं कोमल नाम के दो बच्चे यमुना में बह गए। जीनेम से समय रहते गांव वालो की सहायता से कोमल को बचा लिया गया लेकिन यमुना के तेज बहाव में प्रेम बह गया जिसका आज सुबह शव बरामद किया गया।

घटना बीते सोमवार दोपहर के समय की है जब बढ़ती गर्मी से परेशान प्रेम कोमल एवं अन्य कुछ बच्चे यमुना नदी में नहाने के लिए गए हुए थे सभी बच्चे यमुना में नहा रहे थे लेकिन कुछ देर बाद जब बच्चों ने अपने साथी प्रेम एवं कोमल को गायब पाया तो उन्होंने उनकी खोजबीन चालू की और उनका पता ना चलने पर शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हुए जिन्होंने काफी देर तक ढूंढने के बाद कोमल का पता लगाया और उसे सही सलामत यमुना से बाहर निकाल लिया।

लेकिन घंटों तक खोजबीन के बाद भी प्रेम का कुछ पता नहीं चल पाया बाद में गांव के लोगों ने इस पूरे वाक्य की सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से देर शाम तक यमुना में प्रेम की खोज जारी रखी लेकिन कोई प्रेम का कुछ पता नहीं चल पाया। आज सुबह जब फिर से पुलिस ने प्रेम की खोजबीन शुरू की तो मोहना ओर छायसा के बीच यमुना में प्रेम का शव मिला।

15 वर्षीय प्रेम घर में सबसे बड़ा बच्चा था और नौवीं कक्षा में पढ़ता था प्रेम के पिता मजदूरी करते हैं इस घटना के बाद से प्रेम के परिवारजनों में दुख की कोई सीमा नहीं है एवं सभी का रो – रोकर बुरा हाल है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने अपनी कार्यवाही को अंजाम देते हुए प्रेम के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago