हरियाणा रोडवेज में बदल जाएगा सफर का तरीका, अब इस प्रकार मिलेगी टिकट

रोडवेज में अब सफर करने का तरीका बदलने जा रहा है। अब आप ई टिकट के ज़रिये रोडवेज में सफर कर सकते हैं। दरअसल, रोडवेज ने घाटे से उबरने के लिए एक योजना तैयार की है। अब बस में यात्रा करने वाले यात्रियों का हरियाणा नेशनल कामन मोबिलिटी कार्ड बनाया जाएगा। इस योजना को छह महीने में अमलीजामा पहनाया जाएगा।

स्मार्ट कार्ड के साथ – साथ अब ई टिकट के ज़रिये भी लोग इसमें सफर कर सकेंगे। योजना लागू होने पर बसों में सफर करने वाले यात्रियों को ई-टिकट की सुविधा मिल जाएगी।

E-ticketing for Haryana roadways buses | Hindustan Times

डिजिटल के ज़माने में अब ई-टिकट का ट्रेंड चलना देश के लिए अच्छा है। जल्दी ही इस योजना को लागू करने के लिए निविदा आमंत्रित की जाएंगी। ई-टिकट से जनता को सुविधा मिलेगी। रोडवेज की बसों में अब तक कंडक्टर ही टिकट काट कर बांटते हैं। कई बार कंडक्टर यात्रियों को खुले पैसे नहीं देते और कभी-कभी टिकट ही नहीं देते हैं।

काफी बसों में कंडक्टर टिकट बांट कर ही फाड़ देते हैं। टिकट के फट जाने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यही वजह है कि यात्रियों और कंडक्टर के बीच अकसर झगड़ा होने की घटनाएं सामाने आती रहती हैं। कंडक्टर द्वारा टिकट वितरण में धांधलेबाजी करने से विभाग को करोड़ों रुपये का घाटा उठाना पड़ रहा है।

हरियाणा रोडवेज ही नहीं बल्कि देश के तमाम रोडवेज भी घाटे में चल रहे हैं। लेकिन आपको बात दें, अब विभाग ने मेट्रो की तर्ज पर यात्रियों को एनसीएमसी कार्ड शुरू करने की योजना बनाई है। ये योजना राजस्थान परिवहन निगम की बसों में पहले से ही लागू है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago