Categories: Faridabad

अगर अब आपकी गाडी की स्पीड हुई तेज तो खुद कट जाएगा चालान, पढ़िए रिपोर्ट

अगर आप भी अपनी गाड़ी को स्पीड से चलाते है तो इसके लिए अब आपका चालान कट सकता है। जिले भर में जिन जगहों पर सबसे ज्यादा सड़क हादसे हो रहे है, उसकी लिस्ट ट्रैफिक पुलिस ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड को दी है। इनमे से 4 जगहों पर स्पीड वॉयलेशन डिटैक्शन सिस्टम लगाया जाएगा।

एसवीडीएस के तहत तेज रफ़्तार वाहन चालकों की जानकरी सेक्टर- 20 स्थित कमांड एन्ड कंट्रोल सेंटर में चली जाएगी। इसके लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने सर्वे पूरा कर लिया है। एक महीने के अंदर ही यह काम शुरू जाएगा।

अगर अब आपकी गाडी की स्पीड हुई तेज तो खुद कट जाएगा चालान, पढ़िए रिपोर्ट

दरअसल, जिले में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस और स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने सर्वे में शहर के 6 जगहों का पता लगाया है। इनमे पुलिस चेक पोस्ट पाली चौक गुड़गांव की तरफ, पाली चौक फरीदाबाद की तरफ, एनएचपीसी मेवला अंडरपास व कैली बाईपास, वाईएमसीए और गुडइयर चौक के बीच में व मैगपाई टूरिज्म काम्प्लेक्स के सामने की जगह को चिन्हित किया किया।

स्मार्ट सिटी की तरफ से फ़िलहाल 4 जगहों पुलिस पोस्ट पाली चौकी फरीदाबाद की तरफ, पाली चौकी फरीदाबाद की तरफ, एनएचपीसी मेवला अंडरपास व कैली बाईपास को फाइनल किया गया है, जहाँ स्पीड वॉयलेशन डिटैक्शन सिस्टम लगाया जाएगा। इससे दुर्घटना में कमी आएगी। इस प्रोजेक्ट पर करीब 77 लाख रुपए खर्च होंगे।

फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों की मानें तो स्पीड वॉयलेशन डिटैक्शन सिस्टम शहर में पहली बार लगाया जा रहा है। इससे पहले जिले में पुलिस के पास स्पीड वॉयलेशन डिटैक्शन सिस्टम से लैस एक वैन थी।

जहां भी पुलिस को अभियान चलाना होता है वहां पुलिस वह वैन ले जाती है। अब चारों लोकेशन पर स्थाई रूप से ये सिस्टम फिट कर दिए जायेंगे, जिससे सड़क हादसों में गिरावट आएगी।

आपको दे कि ट्रैफिक पुलिस और स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अंतर्गत चिन्हित किए गए इस सडकों पर आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है , ऐसे में पुलिस स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा किए गए इस व्यवस्था से हादसों में लगाम लग पाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago