बिग बोस 14 में लाख कोशिश के बाद भी सुर्खियां नहीं बटोर सकीं हरियाणा की यह कंटेस्टेंट

रियलिटी शो बिग बोस में हरियाणा की कंटेस्टेंट सोनाली फोगाट बिलकुल भी सुर्खियां नहीं बटोर सकीं। भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट टीवी रियलिटी शो बिग बाॅस 14 में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब नहीं हो पायी हैं। बिग बॉस 14 से सोनाली फोगाट का पत्ता कटने को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

इस रियलिटी शो में हर हफ्ते कोई ना कोई निकलता है। ऐसे ही 4 कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट थे, जिनमें रुबीना दिलैक, सोनाली फोगाट, निक्की तंबोली और राहुल वैद्य का नाम शामिल था। लेकिन, सोनाली फोगाट को बिग बॉस के घर से बाहर कर दिया है। 

सोनाली फोगाट

सोनाली फोगाट ने शुरू से लेकर आखिर तक सुर्खियों में आने की बार-बार कोशिश की। फोगाट इस हफ्ते कम वोट मिलने के कारण बेघर हो गई हैं। वैसे ये एलिमिनेशन  सलमान खान द्वारा ‘वीकेंड का वार’ में किया जाता है। बिग-बोस के घर के सदस्यों के साथ उनके झगड़े भी हुए और एक सदस्य के प्रति अपने खास आकर्षण का इजहार किया, फिर भी सोनाली फोगाट को खास तवज्जो नहीं मिल पाई।

सबसे पहले सोनाली फोगाट का नाम सुर्ख़ियों में तब आया था जब उन्होंने सरकारी कर्मचारी पर हाथ उठाया था। सोनाली फोगाट भाजपा की तेज-तर्रार नेत्री हैं। सोनाली फोगाट ने बिग बॉस के घर में दो बार खाना फेंकने पर सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो गई थीं। बिग बॉस 14 में शन‍िवार को सलमान खान नजर नहीं आए लेक‍िन घरवालों को मीड‍िया के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा।

सोनाली हरियाणा की भाजपा के तेज़ नेत्री मानी जाती हैं। आपको बता दे, हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई के सामने विधानसभा चुनाव लड़ा था। टीवी की दुनिया में बिग बॉस 14 सुर्खियों में बना हुआ है। शो में शुरुआत से ही कई सारे उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago