सावधान : यदि आपका कुछ ऐसा सामान चोरी होता है तो फरीदाबाद पुलिस नहीं करती है कार्रवाई

फरीदाबाद पुलिस के बारे में ऐसा काफी बार कहा जाता है कि बहुत से मामलों में वो शिकायत दर्ज किये बिना ही पीड़ित को भेज देती है। ऐसा ही एक ताज़ा मामला ग्रीन फील्ड कॉलोनी से आया है। दरअसल, यहां रहने वाले एक व्यक्ति के घर से 5 दिनों के भीतर 2 साइकल चोरी हो गयीं लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की। उन साइकिल की कीमत पीड़ित ने 35 हज़ार बताई है।

आम आदमी पुलिस थाने जाने में संकोच करता है। यदि पुलिस का बर्ताव भी ऐसा ही होता है तो आम आदमी को यह आश्वासन कौन देगा कि वह बेखौफ रहे। बात अगर किसी अपराध की रिपोर्ट लिखाने की हो तो आम आदमी के ज़हन में कई सवाल आते हैं और वह सोचता है कि अगर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी तो?

सावधान : यदि आपका कुछ ऐसा सामान चोरी होता है तो फरीदाबाद पुलिस नहीं करती है कार्रवाई

ऐसी ही सोच अब फरीदाबाद में पुलिस वाले आम जनता की सच करने में लगे हुए हैं। इस मामले में पीड़ित परिवार का आरोप है कि दोनों ही बार एक ही व्यक्ति ने चोरी की है। काफी बार तो ऐसा भी होता है कि पुलिसकर्मी शिकायत पर पीड़ित के बयान लिए बिना या जांच किए बिना ही लिख देते हैं कि मामला विचाराधीन है।

पुलिस को चाहिए कि अपराध के छोटे मामले या शिकायतों पर विशेष ध्यान देते हुए निष्पक्ष उसकी जांच करें। जब भी कोई संज्ञेय अपराध होता है याने गंभीर प्रवृत्ति का अपराध हो तो इसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट पुलिस को तुरंत दी जानी चाहिए और पुलिस का काम है कि वह इस तरह के अपराध की रिपोर्ट अपने प्रथम सूचना रिपोर्ट रजिस्टर में दर्ज करे।

पीड़ित परिवार के अनुसार उन्होंने लॉकडाउन के समय अपने बच्चों के लिए 35 हज़ार रुपए की 2 साइकिलें खरीदी थीं। लेकिन अब वह चोरी हो गयी हैं। पुलिस का काम है कि संज्ञेय अपराध की एफआईआर लिखे लेकिन ऐसे मामलों में भी उसको ध्यान देना चाहिए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago