फरीदाबाद में जल्द ही लगने जा रही हैं ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट, इन एरिया में लगने की संभावना

जिले में काफी जगह स्ट्रीट लाइट्स ख़राब पड़ी हैं। अंधेरे में रहने को लोग मजबूर हो रहे हैं। लेकिन अब आपको स्मार्ट पार्क और स्मार्ट सड़के मिलने के साथ ही स्मार्ट स्ट्रीट लाइटों की भी सौगात जल्द मिलने की उम्मीद है। इसके लिए फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने योजना तैयार कर जगह चिह्नित करने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है।

सेक्टर 21 में स्मार्ट पार्क बनकर तैयार हो गया है। अब स्मार्ट लाइट्स लगने की जिले में तैयारी की जा रही है। योजना के तहत करीब 50 हजार स्ट्रीट लाइटों को बदलकर ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इस पर करीब 24 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Highway High Brightness Strip Solar Led Street Lights at Best Price in Dongguan, Guangdong | Thingstalk IOT Technology Co. Ltd.

शहर में जो यह लाइट्स लगाई जाएंगी इनकी मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से होगी। औद्योगिक क्षेत्र में करीब 15 साल से आधारभूत सुविधाओं का अभाव है। सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइटों वर्षों से खराब है। नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार, पांच विधानसभा क्षेत्रों बड़खल, फरीदाबाद, एनआईटी, तिगांव और बल्लभगढ़ हैं।

इन सभी क्षेत्रों में लाइट्स लगने की उम्मीद की जा रही है। स्मार्ट की सिटी सड़कें खस्ताहाल हैं। सीवर का पानी सड़कों पर बहता है। लेकिन स्मार्ट लाइट्स से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। कई बार स्ट्रीट लाइट बंद होने के बाद कई दिनों तक ठीक नहीं होती है। स्ट्रीट लाइट खराब होने की समस्या से निजात मिलेने की अब आशा है।

रौशनी से जगमग होने को फरीदाबाद तैयार हो रहा है। अभी हालत ऐसे हैं कि काफी सारे गली मुहल्लों में रात मे आने जाने से भी लोग घबरा रहे हैं। फरीदाबाद के विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 49 हजार स्ट्रीट लाइटें हैं। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के पास इनको जलाने और बुझाने का जिम्मा है। अंधेरा होते ही लोग इसे जला देते हैं। कई बार इनको बंद करना भूल जाते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago