मां ने डाटा, रात को साइकिल चलाकर 100 किमी दूर पहुंची 10 वर्षीय बच्ची, कुछ इस तरह लगा पता

बच्चे तो बच्चे ही होते हैं। हम उन्हें कितना भी डांट लें लेकिन यह पता नहीं लगा सकते कि कौनसी बात से वह आहत हो गए हैं। कुछ ऐसा ही मामला हरियाणा के हिसार से सामने आया है। यहां के सेक्टर-14 से रविवार शाम करीब छह बजे लापता हुई 10 वर्षीय बच्ची प्रियंका सोमवार दोपहर करीब 12 बजे रोहतक में मिली। यह बच्ची रोहतक में पुराना रोहतक-हिसार रोड पर नहर के पास इंडस्ट्रियल एरिया में कार सवार रोहतक निवासी शेखर पाठक को दिखी थी।

काफी बार हम बच्चों को कुछ ऐसा बोल जाते हैं, जहां हम यह नहीं सोचते कि बच्चे की प्रक्रिया इस पर क्या होगी। हिसार से 10 वर्षीय लड़की लापता हुई थी। शाम को पांच बजे संतरिया रंग की कैप, हरा कोट, नीली पजामी पहने नीले रंग की रेंजर साइकिल लेकर घर से निकली थी।

मां ने डाटा, रात को साइकिल चलाकर 100 किमी दूर पहुंची 10 वर्षीय बच्ची, कुछ इस तरह लगा पता

साईकिल लेकर निकली बच्ची 100 किलोमीटर दूर पहुंच गयी। जब से बच्ची गायब थी सभी घर वाले परेशान थे। बच्ची रोहतक में हिसार रोड पर साइकिल हाथ में लिए पैदल चल रही थी। उस दौरान शेखर ने व्हाट्सएप पर वायरल हुई इस बच्ची की फोटो को देखा तो इसे पहचानते हुए तुरंत इस के नाम से आवाज लगाई।

शेखर परिवार वालों के लिए भगवान से कम साबित नहीं हुआ। बच्ची परिवार वालों ने शेखर का धन्यवाद किया है। बच्ची ने शेखर को पूछताछ में बताया था कि वह रास्ता भटक गई थी और उसकी साइकिल पंक्‍चर हो गई है। शेखर को बच्ची ने कहा वह पंक्चर लगवाने के लिए दुकान ढूंढ रही है। उस दौरान शेखर ने बच्ची को अपने पास बिठा लिया और व्हाट्सएप पर वायरल फोटो के साथ दिए नंबर पर वीडियो कॉल कर उसके परिजनों से बच्ची की बात करवाई।

बच्ची की आवाज़ सुन घर वालों के लिए ख़ुशी का ठिकाना नहीं था। बच्‍ची साइकिल चलाकर रोहतक पहुंच गई। मगर इस बात में कितनी सच्‍चाई है इसकी जांच की जा रही है। बच्‍ची रात भर कैसे साइकिल चलाती रही इस बारे में पता किया जा रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago