Categories: Faridabad

जेल कैदियों को मिला एक और तोहफा, अब नही जाना पड़ेगा सिविल अस्पताल

जेल में बंद कैदियों को अब एक और नई सुविधा मिलने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिविल अस्पताल में ई- संजीवनी सेवा के तहत मरीजों को ऑनलाइन सलाह देनी शुरू की गई है। इसी तर्ज पर नीमका जेल में भी ई- संजीवनी स्टूडियो तैयार कर लिया गया है। जल्द ही यहां पर ऑनलाइन ओपीडी सेवा शुरू कर दी जाएगी।

दरअसल, 2021 नीमका जेल के लिए खुशखबरी साथ लाया है। एक तरफ जहां जेल में रेडियो स्टेशन की शुरुआत हो रही है वही अब नीमका जेल में कैदियों को स्वास्थ्य सेवाएं भी ऑनलाइन दी जाएगी। यह सुविधा ई- संजीवनी सेवा के तहत कैदियों को दी जाएगी।

जेल कैदियों को मिला एक और तोहफा, अब नही जाना पड़ेगा सिविल अस्पताल

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फरीदाबाद जिले के सिविल अस्पताल में वीडियो कॉल के माध्यम से ओपीडी सेवाएं दी जा रही है। डॉक्टर अपनी सामान्य ओपीडी पूरी करने के बाद मरीजों को ऑनलाइन देखते है और उन्हें जरूरी डॉक्टरी सलाह देते है। इसके लिए सिविल अस्पताल में अलग से स्टूडियो तैयार किया गया है। अभी तक इसके लिए 18 डॉक्टर्स को रजिस्टर्ड किया गया है। अब जल्द ही नीमका जेल में भी ओपीडी सेवाएं शुरू कर दी जाएगी। जेल में स्टूडियो तैयार हो चुका है।

ये होगा फायदा
ऑनलाइन ओपीडी सेवाएं मिलने के बाद कैदियों को सिविल अस्पताल आने की जरुरत नही पड़ेगी। डॉक्टर ऑनलाइन ही कैदियों को जरूरी डॉक्टरी सलाह दे सकेंगे वही अगर बात की जाए अन्य मरीजों की तो इस ऑनलाइन व्यवस्था से आम मरीजों भी काफी परेशानियों का सामना नही करना पड़ेगा। ज्यादातर देखा जाता है कि सिविल अस्पताल में मरीज बीमार है फिर भी वह कतार में लग कर अपना इलाज करवाता है।

ई- संजीवनी के तहत मरीज को कतार में लगने की आवश्यकता नही होगी, वह घर बैठे वीडियो कॉल के माध्यम से ही डॉक्टर से सलाह ले सकेगा। इस व्यवस्था से आगामी दिनों में कतार से भी छुटकारा मिल सकता है।

Written by Rozi Sinha

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago