कोविद के दौरान अच्छा प्रर्दशन करने पर स्वास्थ्य विभाग के डाॅक्टरों को किया सम्मानित

साल 2020 महामारी से भरा हुआ साल रहा। महामारी से लड़ाने के लिए सबसे अहम योगदान स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिया गया। जिसको लेकर मंगलवार को सेक्टर-12 के हैलीपैड मैदान में जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्य मंत्री अनूप धानक द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग फरीदाबाद को हरियाणा राज्य में उच्च स्तर पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने पर जिले के सीएमओ डाॅक्टर रणदीप सिंह पुनिया को सम्मानित किया गया।

कोविद के दौरान अच्छा प्रर्दशन करने पर स्वास्थ्य विभाग के डाॅक्टरों को किया सम्मानित

इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कोविद दौरान बीके अस्पताल में सेवाएं देने के लिए पीएमओ डाॅक्टर सविता यादव, कोविद 19 के संक्रमण को रोकने के लिए जांच शिविर का आयोजन करने पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅक्टर संजीव भगत, महामारी के दौरान उपभोग्य सामग्रियों की आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर सीनियर टेक्निशियन आॅफिसर राकेश, संक्रमण को रोकने के लिए डिप्टी सीएमओ डाॅक्टर राम भगत, जिले में आने वाले सभी श्रमिक व विदेशी यात्रियों की जांच में अहम भूमिका निभाने पर डिप्टी सीमएओ डाॅक्टर राजेश श्योकंद, फरीदाबाद, यूपी, दिल्ली व राजस्थान में पीएमडीटी एक्ट के अंतर्गत कुल 15 सफल छापेमारी करने पर डिप्टी सीएमओ डाॅक्टर हरिश आर्य, महामारी के दौरान आईसीयू एंव आईसोलेशन वार्ड में सेवाएं देने के लिए एसएमओ डाॅक्टर हरजिंद्र सिंह, डाॅक्टर राखी, डाॅक्टर दिनेश, पीएमओ डाॅक्टर विनय गुप्ता और सिविल डिस्पेंशरी के डाॅक्टर शिवाली को सम्मनित किया गया।

इस अवसर पर सीएमओ डाॅक्टर रणदीप सिंह पुनिया ने कहा कि उनके स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर महामारी से लड़ने को तैयार है। महामारी से लड़ने के लिए सरकार की ओर से कोवैक्सीन लगाई जा रही है। उस कार्य को भी पूरी इमानदारी से पूरा किया जाएगा। वहीं पीएमओ डाॅक्टर सविता यादव ने कहा कि उनके द्वारा बीके अस्पताल में जो सेवाएं महामारी के दौरान शुरू की गई है उनको अब सुचारू रूप से चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीके अस्पताल में कुछ नई मशीने आने वाली है जिसके बाद अस्पताल की सेवाएं ओर भी बहेतर हो जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago