Categories: Faridabad

फरीदाबाद का लाल देश के लिए कर गया अपने प्राणों का दान

फरीदाबाद : 27 जनवरी की सुबह फरीदाबाद के लिए दुखों से भारी हुई साबित हुई। फरीदाबाद के निवासी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल ऋषभ शर्मा सोमवार ( 25 जनवरी ) को हेलिकॉफ्टर क्रेश से शहीद हो गए, बीती रात को उनका पार्थिव शरीर फरीदाबाद पंहुचा।

जैसे ही पर्थीव् शरीर को फरीदाबाद लाया गया सभी की आँखे नम हो गई। फरीदाबाद के पटेल चौक स्थित स्वर्ग आश्रम में सेना द्वारा सलामी देकर अंतिम विदाई दी गई और ऋषभ के पिता डॉ आर.एस.शर्मा ने मुखाग्नि दी।

फरीदाबाद का लाल देश के लिए कर गया अपने प्राणों का दान


शहीद ऋषभ शर्मा को अंतिम विदाई देने के लिए फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर , विधयिका सीमा तिरखा , जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा , तिगांव पूर्व विधायक ललित नागर डीसीपी अर्पित जैन सहित अन्य लोगो ने श्रन्धांजलि दी।


दरअसल जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर ध्रुव के सह-पायलट की हालत गंभीर बनी हुई है। उत्तरी कमान के प्रवक्ता ने कहा कि सह-पायलट कैप्टन अंजनी कुमार सिंह की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।


आपको बता दें कि कठुआ में लखनपुर से सटे सैन्य क्षेत्र में सेना का ध्रुव हेलिकॉप्टर सोमवार की शाम क्रैश हो गया था। हादसे में लेफ्टिनेंट कर्नल की मौत हो गई थी। कैप्टन रैंक के दूसरे पायलट की हालत भी नाजुक बनी हुई है। दोनों को पठानकोट सैन्य अस्पताल शिफ्ट किया गया था,

जहां 36 वर्षीय लेफ्टिनेंट कर्नल ऋषभ शर्मा को मृत घोषित कर दिया गया। हेलिकॉप्टर ने पठानकोट के मामून कैंट से उड़ान भरी थी। लखनपुर पहुंचते ही हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी के चलते सेना के बसोहली ब्रिगेड क्षेत्र में बिजली तार से टकराकर पेड़ों पर जा गिरा। इससे हेलिकॉप्टर में आग लग गई।

जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर ने रूटीन पेट्रोलिंग के लिए पठानकोट के मामून कैंट से उड़ान भरी थी। शाम सात बजे के बाद लखनपुर के नजदीक इसमें तकनीकी खराबी आ गई। बताया जा रहा है कि पायलटों ने हेलिकॉप्टर की सैन्य क्षेत्र में लैंडिंग कराने का प्रयास किया,

लेकिन यह लैंडिंग सफल नहीं हो पाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चॉपर बिजली की हाई ट्रांसमिशन लाइन के तार से टकराता हुआ सफेदे (युकेलिप्टस) के पेड़ों के बीच जा गिरा। इसके बाद चॉपर ने आग पकड़ ली।

सैन्य क्षेत्र होने के चलते फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। हेलिकॉप्टर में सवार पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पठानकोट सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में लेफ्टिनेंट कर्नल ऋषभ को मृत घोषित कर दिया गया।

घटना स्थल पर पहुंचे एसएसपी कठुआ डॉ. शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि शाम सवा सात बजे के लगभग सेना की बसोहली ब्रिगेड में ध्रुव चॉपर क्रैश हो गया। प्राथमिक तौर पर इसका कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago