Categories: Faridabad

किसान आंदोलन के चलते यात्रियों को हुई काफी परेशानी, रोडवेज को उठाना पड़ा इतने लाख रुपए का नुकसान

गणतंत्र दिवस पर हुए हिंसा के चलते हरियाणा रोडवेज को करीब आठ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। हरियाणा रोड की करीब दर्जनभर ही बस विभिन्न रुट पर चल पाई और करीब 70 बसें स्टैंड पर ही खड़ी रही। दरअसल, गणतंत्र दिवस पर किसान आंदोलन ने हिंसक रूप में ले लिया, जिसके चलते दिल्ली सहित दिल्ली से लगते अन्य क्षेत्रों में स्थिति तनाव ग्रस्त रही।

हिंसा के चलते दिल्ली व अन्य क्षेत्रों में इंटनेट सेवाएं भी बाधित रही। वही हिंसा के चलते हरियाणा रोडवेज को भी भारी नुकसान हुआ। मंगलवार की सुबह बस स्टैंड से करीब दर्जनभर बसें आगरा, अलीगढ, गुरुग्राम और सोहना के लिए रवाना हुआ परन्तु किसानों के हाईवे पर उतरने के बाद आगरा और अलीगढ रूट बंद हो गई।पूरे दिन के लिए दिल्ली- आगरा रुट बंद हो गया, जिस वजह से बसें भी नही चल सकी। वही गुरुग्राम, सोहना रुट पर बसें चलती रही।

किसान आंदोलन के चलते यात्रियों को हुई काफी परेशानी, रोडवेज को उठाना पड़ा इतने लाख रुपए का नुकसान

नारनौल और हिसार रुट पर भी केवल एक- एक बस चली। जयपुर और चंडीगढ़ रुट पर एक भी बस नही चली। इसके अलावा उत्तराखंड रुट पर बसें नही सकी। दिल्ली की ओर भी एक बस नही चल सकी। बसों के नही चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा वही रोडवेज को भी करीब 8 लाख का नुकसान उठाना पड़ा।

इस रुट पर बसें चलाने से फायदा भी ज्यादा होता है। किसान आंदोलन के चलते सुरक्षा के मद्देनजर बसों को चलाना ठीक नही था। आपको बता दे कि लॉकडाउन के चलते हरियाणा रोडवेज को काफी नुकसान उठाना पड़ा, जिसके चलते हरियाणा रोडवेज ने किराये में भी बढ़ोतरी की है।

हिंसा के चलते इमरजेंसी सेवाएं भी प्रभावित रही। हालांकि रोडवेज को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा परन्तु किसी भी बस को कोई नुकसान नही हुआ है। रोडवेज के अधिकारी के अनुसार डिपो में लगातार चंडीगढ़ रुट पर बस चलाने के लिए मांग हो रही है।

Written by Rozi Sinha

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago