स्वच्छता सर्वेक्षण सिर पर है लेकिन तैयारियां जीरो हैं। इसको लेकर नगर निगम में इको सवेरा संस्था के साथ मिलकर जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। शहर को स्वच्छ रखने की दिशा यह कदम सही है। लोगों को अभी इस बारे में जागरूक करना है कि गीला और सूखा कचरा वह अलग – अलग फेंका करे। गीला कचरा जैसे छिलके, फलों का अपशिष्ट, अंडे के छिलके, खराब व बचा भोजन, खराब दही। जबकि सूखा कचरा जैसे प्लास्टिक, बोतलें, कागज कप, प्लेट, पैकेट अखबार, डिब्बे, बाक्स, पुराने कपड़े।
इकोसावेरा की तरफ से शहर के 4 इलाकों को पहले चिन्हित किया गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 1 मार्च से जिले में शुरू हो रहा है। नगर निगम स्वच्छता अभियान में बेहतर रैंकिंग लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

फरीदाबाद की रैंकिंग लगातार ख़राब हो रही है। निगम की ओर से शहरवासियों को जागरूक किया जा रहा है। गीला और सूखा कचरा के लिए आपने दुकान, प्रतिष्ठान, होटल ही नहीं अब आवासीय इलाकों में हर घर में नीला एवं हरा रंग का दो डस्टबिन ज़रूर देखा होगा। हर साल सफाई पर करोड़ों रुपये फूंकने के बावजूद नगर निगम अच्छा स्थान पाने से चूक जाता है।
बहुत सारे अधिकारियों का यह भी मानना है कि रैंकिंग में गिरावट का कारण गीला-सूखा कचरा अलग-अलग न लेना व शहर से निकलने वाले कचरे को पूरी तरह प्रोसेस न कर पाना है। यह संस्था आरडब्लूए के ज़रिये लोगों को भी जागरूक कर रही है। लोग जागरूक होंगे तो ही शहर साफ होगा। ऐसे तो नगर निगम के प्रयासों से शहर का कुछ नहीं होने जा रहा।
स्वछता सर्वेक्षण कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएगा। सरकार ने हरा डस्टबिन में गीला कचरा, जिसमें रसोई का कचरा, फल के छिलके, सड़े फल, सब्जी, बचा भोजन, अंडे के छिलके आदि को डालना है और नीला डस्टबिन में प्लास्टिक, , बोतलें, कागज कप, प्लेट, पैकेट अखबार, डिब्बे, बॉक्स, पुराने कपड़े आदि को डालना है ऐसे निर्देश पहले से ही बनाके रखे हुए हैं।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…