Categories: Business

सलाद बेचकर लाखों कमा रही है पुणे की एक महिला, 3 हजार रुपए से कि थी शुरुआत

अधिकतर लोग खाने में सलाद पसंद करते हैं. मगर, पुणे में रहने वाली एक महिला ने सलाद को व्यापार में बदल के 3 हजार रु. से काम शुरू करने वाली यह महिला अब पिछले चार सालों में करीब 22 लाख रु. कमा चुकी है.

इस महिला का नाम मेघा बाफना है. पुणे में रहने वाली मेघा रियल एस्टेट सेक्टर में अच्छा अनुभव रखती थीं. वो चाहती तो इसी दिशा में आगे बढ़ सकती थीं. मगर उन्होंने सलाद का स्वाद लोगों तक पहुंचाने का मन बनाया.खास बात यह है कि उन्होंने 2017 में अपने काम की सुरुआत घर से ही की.

सबसे पहले उन्होंने चार लाइन का एक क्रिएटिव ऐड तैयार किया. फिर वॉट्सऐप पर दूसरों के साथ शेयर कर दिया. जल्द ही मेघा को अपना पहला आर्डर मिल गया. पहले दिन उन्हें 5 ऑर्डर मिले थे, जोकि उनके दोस्तों ने ही उन्हें दिए थे.

आगे ये आर्डर बढ़ते गए और मेघा का व्यापार लगातार बढ़ता रहा. अब मेघा एक सफल बिजनेस वुमेन बन चुकी हैं.मेघा के लिए सफलता की सीढ़िया चढ़ना आसान नहीं था. इसके लिए उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

सलाद बेचकर लाखों कमा रही है पुणे की एक महिला, 3 हजार रुपए से कि थी शुरुआत

सुबह रोजाना वो साढ़े चार बजे उठती, ताकि समय से सलाद के पैकेट तैयार कर सकें. सब्जियां लाने से लेकर, मसाला तैयार करने तक. हर एक काम मेघा ने खुद किया. कई बार उन्हें नुक्सान भी उठाना पड़ा. मगर मेघा ने काम बंद नहीं किया. मेहनत रंग लाई और जल्द ही मेघा हर महीने 5 से 7 हजार रुपए कमाने लगीं.

धीरे-धीरे ग्राहक बढ़े तो मुनाफा भी बढ़ा. लॉकडाउन के पहले तक उनके पास करीब 200 रेगुलर कस्टमर्स हो गए थे. अब मेघा के महीने की बचत 75 हजार से 1 लाख रु तक है. पिछले चार साल में वो करीब 22 लाख रु कमा चुकी हैं.

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago