Categories: Politics

लालकिले पर कब्जा करने वाले किसान नहीं हो सकते: राजेश नागर

जब देश अपना 72वां गणतंत्र मनाने की तैयारी कर रहा था, उस समय कुछ लोग देश विरोधी गतिविधि की योजना बना रहे थे और उन्होंने ठीक 26 जनवरी के दिन लालकिले की प्राचीर पर कब्जा कर लिया। क्या इन्हें किसान कहा जा सकता है।

मैं किसानों से अपील करता हूं कि वह ऐसे लोगों से दूर रहें। यह बात तिगांव से भाजपा विधायक श्री राजेश नागर ने मीडिया को दिए बयान में कही।

लालकिले पर कब्जा करने वाले किसान नहीं हो सकते: राजेश नागर


श्री नागर ने कहा कि करीब दो महीने से किसानों के नाम पर जो भी हो रहा है, उसे पूरा देश और दुनिया देख रही है। सरकार हर संशोधन के लिए तैयार है लेकिन दिल्ली को घेरकर बैठे लोग कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं हैं।

इतने वर्षों से इस देश में किसानों के प्रति सोचने वाली मजबूत सरकार आई है, जिससे कुछ लोग डरे हुए हैं। वह किसानों की आड़ में अपने मंसूबे पूरा करना चाहते हैं। वह देश तोडऩे और सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका किसानों से कुछ भी लेना देना नहीं है।


विधायक राजेश नागर ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर परेड निकालने की जिद करने वाले लोगों ने देश की अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया, देश की जनता के साथ धोखा किया है। अब वह एक दूसरे पर आरोप लगाकर खुद को पाक साफ बताने की कोशिश कर रहे हैं।


श्री नागर ने कहा कि घोषित रूट से आगे बढक़र लालकिले और आईटीओ जैसी जगहों पर कब्जा करने की पूर्व नियोजित चाल को देशवासी देख रहे हैं। इस घटना से अब पर्दा पूरी तरह से हट गया है। जिसे देश के लोग देख और समझ रहे हैं। इसलिए अब देशविरोधी ताकतों की चाल में कोई नहीं फंसने वाला है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago