सिपाही ने दिया इमानदारी का प्रेरणात्मक संदेश, महिला का गुम हुआ आईफोन लौटाया

ईमानदारी और सच्ची निष्ठा के साथ अपना कर्तव्य निभाते हुए सिपाही अनिल ने महिला का गुम हुआ आईफोन वापस लौटाकर ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाने का प्रेरणात्मक संदेश दिया है।

आपको बता दें कि पुलिस चौकी नंबर 2 के सिपाही अनिल कल शाम लखानी धर्मशाला पुलिस नाके की ड्यूटी पर तैनात थे। उसी दौरान एक महिला कहीं जाने के लिए उनके पास से स्कूटी लेकर निकली थी। लेकिन पता नहीं कैसे उक्त महिला का आईफोन सड़क पर गिर गया। लेकिन आई फ़ोन गिरने के बाद भी महिला को पता नहीं चला।

सिपाही ने दिया इमानदारी का प्रेरणात्मक संदेश, महिला का गुम हुआ आईफोन लौटाया

लेकिन गस्त दे रहे पुलिस चौकी नंबर 2 के सिपाही अनिल ने देखा कि महिला का मोबाइल सड़क पर गिर गया है। पुलिसकर्मी ने महिला को आवाज देकर रोकने की कोशिश की परंतु वाहनों के शोर की वजह से महिला को पुलिसकर्मी की आवाज सुनाई नहीं दी।

मोबाइल किसी दूसरे वाहन के टायर के नीचे न आ जाए इसलिए सिपाही ने फोन को सड़क से उठा लिया। पुलिसकर्मी ने फोन महिला को वापस लौटाने के उद्देश्य से अपनी मोटरसाइकिल लेकर महिला तक पहुंचने की कोशिश की परंतु उसमें भी सफलता नहीं मिली तो वह अपने ड्यूटी स्थल पर वापस आ गए।

मोबाइल किसी दूसरे वाहन के टायर के नीचे न आ जाए इसलिए सिपाही ने फोन को सड़क से उठा लिया। कुछ समय पश्चात उस महिला ने दूसरे फोन से उस नंबर पर संपर्क किया तो पुलिसकर्मी ने घटना के बारे में बताते हुए उसे पुलिस नाके पर आकर अपना फोन ले जाने के लिए कहा।

महिला अपना फोन लेने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची और सिपाही ने महिला का मोबाइल सकुशल उसके हवाले कर दिया।

महिला ने अपना मोबाइल वापस पाकर पुलिसकर्मी की इमानदारी और उसके कर्तव्य के लिए उसका तहे दिल से धन्यवाद किया।पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह ने सिपाही अनिल को प्रोत्साहित करते हुए उसे प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र व ₹500 का इनाम दिया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago