Categories: Public Issue

IT की झांकी निकालना पड़ा भारी, 5 घंटे तक ख़ौफ़ में अटकी रही सांसे

26 जनवरी को दिल्ली में किस तरह का कोहराम मचा यह बात दुनिया के सामने सोशल मीडिया के माध्यम से भलीभांति आ चुकी है। मगर इस आंदोलन के उफान में आईटी की झांकी पेश करने वाले इस उपद्रव के दौरान किस तरह लाल किले में फस गए और अपने आप को सुरक्षित बचा के रखा यह भयंकर दृश्य और कभी ना भुलाने वाली घटना स्वयं हरियाणा यमुनानगर की निवासी मिस्वा ने बताई।

जैसा मिस्वा ने बताया कि वह किस तरह अपने प्रतिभागियों के साथ इस उपद्रव के दौरान 5 घंटे तक लाल किले में फंसी रही और सिसकियां भरते हुए चुपचाप एक जगह बैठी रहे। उन्होने बताया कि तकरीबन रात 8 बजे उन्हें उस खौफनाक मंजर से बाहर निकाला गया तब जाकर उन्होंने चैन की सांस ली।

IT की झांकी निकालना पड़ा भारी, 5 घंटे तक ख़ौफ़ में अटकी रही सांसे

जैसा मिसवा बताती है कि वह 17 जनवरी को घर पर थी। शाम को फोन आया कि गणतंत्र दिवस परेड में IT की झांकी को प्रस्तुत करना है। 22 जनवरी को दिल्ली में मिलिट्री कैंप में रिपोर्ट की। 23 को रेस्ट के बाद 24 को प्रैक्टिस में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ, रविशंकर प्रसाद, किरन रिजीजू समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने हम सभी को संबोधित किया। हमें कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की झांकी को रिप्रजेंट करना था।

हमारे साथ रेवाड़ी की सोनू वाला भी थीं। 26 जनवरी को सुबह 7 बजे हम राजपथ पर पहुंचे। यहां हमारी खुशी का ठिकाना नहीं था, जो टीवी पर देखते थे सेना के जवानों के करतब हमारी आंखों के सामने हो रहे थे। हम खूब सेल्फी ले रहे थे। सभी एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे। राष्ट्रपति सामने थे। 10 बजे झांकी के साथ राष्ट्रपति को सलामी दी तो खुद पर कितना गर्व हुआ, यह शब्दों में नहीं बताया जा सकता।

इसके बाद लाल किले से बस में बैठकर कैंप में लाैटना था। जब हम लालकिले से मुश्किल से 200 मीटर की दूरी पर थे, वहां जो दृश्य था, वह बहुत डरावना था। हर तरफ भगदड़ मची थी। सामने से ट्रैक्टर आ रहे थे, तभी गोली चलने जैसी आवाजे आईं।

पुलिस फोर्स दौड़ रही थी। हमें बसों में बैठने से सुरक्षा बलों ने रोक दिया। पास के पार्क में ले गए। पता चला कि कुछ शरारती तत्वों ने हमला कर दिया है। उन्होंने लाल किले पर अपना झंडा भी फहरा दिया है। उस समय हम करीब 200 लोग थे, सभी बहुत डर गए।

किसी के पास मोबाइल भी नहीं था, जिससे हम अपने घरों भी बात नहीं कर पा रहे थे। हालात बहुत खराब थे। सभी घबरा गए थे। असम से आई लड़कियां तो रोने लगीं। किसी को समझ में नहीं आ रहा था कि अब क्या होगा। तनाव लगातार बढ़ रहा था।

इसी बीच हमें पार्क से लालकिले के पीछे ले जाया गया, लेकिन तभी कुछ उपद्रवी अंदर की तरफ दाखिल हो गए। एक महिला पुलिसकर्मी हम सभी को किले के ऊपर फर्स्ट फ्लोर पर ले गई। यहां सभी को दीवार के साथ बैठा दिया गया, ताकि कोई शोर न करे। सभी सिसक रहे थे। पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं थी।

लड़कियों के हालात और उनकी परेशानी को देखकर पुलिस अधिकारियों ने हमें अपने फोन दिए, ताकि हम अपने-अपने घर पर बात कर सकें और घबराएं नहीं। सुरक्षा बल हमें बार-बार हिम्मत बंधा रहे थे। दोपहर करीब एक से शाम 5 बजे तक सभी इसी तरह भय के माहौल जिए।

फिर हालात नाॅर्मल हुए और हमें रिफ्रेशमेंट मिला। हम सभी को शाम करीब 6 बजे दरियागंज थाने ले जाया गया। यहां बिस्किट वगैरह भी दिए गए। रात करीब सवा 8 बजे जब हम अपने कैंप में लौटे तो सभी की जान में जान आई।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago