Categories: Uncategorized

अब सुधरेगी गौशालाओं की स्थिति, गौ सेवा आयोग दे रहा है गौशालाओं को ये बड़ी सुविधाएं

हरियाणा में गौशालाओं की स्थिति को बेहतर करने के लिए सरकार द्वारा हर गौशाला में सौर ऊर्जा व गोबर गैस प्लांट को स्थापित किया जाएगा। इस बात की जानकारी हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने पानीपत लघु सचिवालय में हुई एक बैठक के दौरान दी।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में कोई भी पंचायत गौचारण की जगह पर अगर गौशाला बनवाना चाहती है तो उसे हरियाणा गौ सेवा आयोग को पंचायत का प्रस्ताव पारित कर और कमेटी बनाकर देनी होगी, जिस पर आयोग आगे की कार्यवाही करेगा। यह प्रस्ताव जिला उपायुक्त को भी दिया जा सकता है। यही नहीं, हरियाणा की सभी गौशालाओं में सौर ऊर्जा प्लांट लगाए जाएंगे। इसके लिए आयोग ने तैयार की ली है। साथ-ही-साथ गोबर गैस प्लांट भी लगाए जाएंगे।

अब सुधरेगी गौशालाओं की स्थिति, गौ सेवा आयोग दे रहा है गौशालाओं को ये बड़ी सुविधाएं

उन्होंने कहा कि हरियाणा गौ सेवा आयोग प्रशासन के साथ तालमेल कर काम करेगा ताकि गऊशालाओं में चारे-पानी इत्यादि की मूलभूत सुविधाओं के साथ पर्याप्त व्यवस्था बनाई जा सके। सामाजिक संगठनों का भी इसमें विशेष सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला में नई गौशालाएं स्थापित करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रत्येक खंड में से 10 गौशालाएं बनाने के प्रस्ताव पंचायतों के माध्यम से लिए जाएंगे।

उन्होंने नस्ल सुधार को भी लेकर पशुपालन विभाग के उप निदेशक संजय आंतिल को कहा कि देसी गायों की नस्ल को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाए और पशुपालकों को देसी नस्ल के टीेके जो कि सरकार द्वारा मात्र 200 रूपये में उपलब्ध करवाया जा रहा है, जबकि इसकी कीमत 1200 रूपये है, इसकी जानकारी दें।

वही फरीदाबाद जिले में भी गौवंशों और गौशालाओं की स्थिति कुछ ठीक नही है। जिले में लगभग हर जगह पर गौवंशों को कूड़ा खाते हुए तथा दर- बदर घूमते हुए देखा जा सकता है।

जिले में लगभग 10 गौशालाएं है जिनमे से चार गौशाला प्रशासन के अंतर्गत आती है, जिसमे मवई गौशाला, श्रीगोपाल गौशाला, ऊंचा गांव आदि शामिल है। जिले भर में आवारा गौवंश और नंदी इधर- उधर घूमते रहते है। कभी- कभी ये गौवंश दुर्घटना का कारण बनते है।

ऐसे में देखना होगा कि गौ सेवा आयोग द्वारा उठाए जा रहे इस कदम से गौवंश और गौशालाओं की स्थिति में कितना सुधार आ पाता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago