Categories: CrimeFaridabad

राजस्थान हरियाणा का कुख्यात बदमाश पपला गुर्जर जयपुर में गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस आखिरकार मोस्ट वांटेड कुख्यात गैंगस्टर पपला गुर्जर काे गिरफ्तार करने में कामयाब रही। अलवर के बहरोड़ थाने पर उसकी गैंग के गुर्गों ने 5 सितंबर 2019 को हमला किया था और एके-47 से धावा बोलते हुये पपला गुर्जर को लॉकअप से छुड़ा कर ले गये थे। तभी से राजस्थान और हरियाणा पुलिस इस लाखों रुपये के इनामी बदमाश के पीछे पड़ी थी। हरियाणा मूल का कुख्यात विक्रम उर्फ पपला गुर्जर आखिरकार गुरुवार को पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार कुछ ही देर में जयपुर रेंज पुलिस इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही है।

राजस्थान हरियाणा का कुख्यात बदमाश पपला गुर्जर जयपुर में गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस पपला गैंग के 35 से अधिक बदमाशों को पहले ही जेल तक पहुंचा चुकी है। लेकिन अब तक फरार पपला गुर्जर भी अब पुलिस पकड़ में आ गया है। पिछले साल जुलाई में झुंझुनूं के खेतड़ी में पत्थर की लीज चलाने के विवाद में एक युवक की हत्या मामले में पपला गुर्जर गैंग का बताया गया था। इसी जांच में भी पपला गुर्जर के सुराग मिले थे। इसके बाद एडीजीपी जयपुर बीजू जॉर्ज जोसेफ, जयपुर आईजी एस सेंगाथिर, एसओजी के एएसपी करण शर्मा, नीमराणा एएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने झुंझुनूं एसपी जगदीश प्रसाद शर्मा के साथ खेतड़ी नगर में बैठक की और पपला गुर्जर गुर्गों पर विशेष नजर रखने और हरियाणा बोर्ड पर खास निगरानी के लिए कहा था।

एके-47 से गोलियां बरसाते हुये भगा ले गये थे बदमाश
बहरोड़ थाने में एके-47 से गोलियां बरसाते हुये बदमाशों ने लॉकअप से विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को 5 सितंबर 2019 को छुड़ाया था। हरियाणा के खैरोली जिला महेन्द्रगढ़ के रहने वाला पपला अपने साथी जसराम पटेल की हत्या का बदला लेने बहरोड़ आया था। हालांकि बहरोड़ के बदमाश विक्रम उर्फ लादेन को मारने की साजिश में कामयाब होने से पहले ही उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बहरोड़ पुलिस ने पपला को 31.90 लाख रुपए के साथ पकड़ा था।

पपला की फरारी के बाद बहरोड़ थाने 69 पुलिसकर्मी हुए थे लाइन हाजिर
पपला मामले में लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोपों बाद बहरोड़ थाने के 69 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया था। एसएचओ सुगन सिंह और पूर्व डीएसपी जनेश सिंह सहित 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया। डीएसपी रामजीलाल को भी एपीओ किया गया था।

पपला गैंग के 35 से ज्यादा बदमाश अरेस्ट, 3 लाख का इनामी पपला
बहरोड़ की वारदात के बाद पपला की धरपकड़ के दौरान राजस्थान एसओजी/एटीएस और भिवाड़ी पुलिस ने उसकी गैंग के 35 से अधिक बदमाशों गिरफ्तार किया। ये बदमाश कई राज्यों में वांटेड थे और कइयों पर हजारों रुपये का इनाम भी था। पपला गुर्जर पर राजस्थान पुलिस ने एक लाख रुपए और हरियाणा पुलिस ने 2 लाख रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago