घरेलू विवाद के चलते किया हवाई फायर, पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

थाना धौज प्रभारी सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार व उनकी टीम ने लड़ाई झगड़े के चलते 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 27 जनवरी को शिकायतकर्ता शाहिद ने थाना धौज मैं आकर शिकायत दी कि वह गांव कुरेशीपुर का रहने वाला है और उसका उसकी पत्नी के साथ काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था जिसके चलते वह अपने मायके गई हुई थी।

26 जनवरी शाम को जब वह अपनी पत्नी को लेने उसके गांव धौज गया तो उसके ससुर अली मोहम्मद ने उसके साथ मारपीट की।

घरेलू विवाद के चलते किया हवाई फायर, पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

शाहिद के मामा भी वहीं धौज मे रहते हैं। शाहिद के मामा का लड़का आदिब उस समय वहीं पर मौजूद था। आदिब ने जब शाहिद को बचाने की कोशिश की तो शाहिद के ससुर और उनके परिवार के लोगों ने आदिब पर भी हमला कर दिया।

दोनों लड़के शाहिद और आदिब जैसे-तैसे वहां से जान बचाकर भागे और आदिब के घर चले गए।

आदिब के पिता समसुदीन को जब इस बात का पता चला तो दोनों परिवारों के बीच झगड़ा ओर ज्यादा बढ़ गया और बात गाली गलौज तक पहुंच गई।

आरोपी समसुद्दीन ने तैश में आकर अपनी लाइसेंस धारी बंदूक से अपने घर की छत पर जाकर हवाई फायर कर दिया।

इसके पश्चात अली मोहम्मद ने भी थाना धौज में आकर आरोपी समसुद्दीन के खिलाफ इस बारे में शिकायत दी।

शाहिद की शिकायत पर अली मोहम्मद व उसके पांच साथियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 149, 323, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

वही़ अली मोहम्मद की शिकायत पर आरोपी समसुद्दीन के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 27 54 59 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए झगड़े में शामिल दोनों पक्षों के 7 आरोपियों समसुद्दीन, अली मोहम्मद, शहाबुद्दीन, साबिद, आबिद, हारून और जाकिर को गिरफ्तार किया है।

आरोपी समसुदीन के कब्जे से दोनाली बंदूक,2 खाली कारतूस व आर्म्स लाइसेंस जप्त कर लिया गया है।

सभी आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेशानुसार आरोपी समसुद्दीन को 1 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है व अन्य 6 आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago