Categories: Faridabad

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए नगर निगम की तैयारी, इतने संस्थानों के खिलाफ नोटिस किया जारी

फरीदाबाद नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की तैयारी शुरू कर दी है, जिसके लिए नगर निगम संस्थानों को नोटिस चस्पा किया है। नगर निगम ने ज्यादा कूड़ा पैदा करने वाले करीब 248 संस्थानों को नोटिस चस्पा कर 15 दिनों का समय दिया है। इस सभी लोगों को अपने यहां पर कूड़ा निस्तारण करने वाली मशीन लगानी होगी ताकि वह उस कूड़े से बनने वाले खाद का इस्तेमाल कर सके। अगर इन बल्क वेस्ट जेनरेटर ने 15 दिन के अंदर इंतजाम नही किया तो 25 हजार रूपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

हरियाणा सरकार द्वारा नियुक्त इकोग्रीन कंपनी फ़िलहाल घरों से कूड़ा उठाने का कार्य कर रही है। बड़े- बड़े संस्थानों, इंस्टीट्यूट आदि से निकलने वाला बल्क वेस्ट सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत आता है, लेकिन ये वेस्ट कहां जाता है, इसका बारे में खुद नगर निगम को भी नही पता है। नगर निगम स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारियों ने 248 संस्थानों, स्कूल, कॉलेज, होटल, रेस्टोरेंट व सोसाइटियों को नोटिस चस्पा किया है।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए नगर निगम की तैयारी, इतने संस्थानों के खिलाफ नोटिस किया जारी



वही नगर निगम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत कुछ जगहों पर कूड़ेदान भी लगाए गए है, जिसके बीके चौक से नीलम चौक की तरह जाने वाली सड़क शामिल है, यहां पर गीले कूड़े के लिए हरा तथा सूखे कूड़े के लिए नीला कूड़ेदान लगाया गया है।

आपको बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में फरीदाबाद की रैंकिंग निचले स्तर पर थी वही वर्तमान समय में स्वच्छता के मामले में फरीदाबाद की स्थिति ठीक नही है। जगह – जगह पर कूड़े के ढेर देखे जा सकते है, जिसे आवारा गौवंश खाते है, जो उनके स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है, वही कूड़े से आमजन को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।



ऐसे में देखना होगा कि इस बार नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत कौन सी नई तैयारी करता है और इस स्वच्छता सर्वेक्षण में फरीदाबाद कौन सी रैंकिंग प्राप्त कर पाता है।

Written by Rozi Sinha

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago