Categories: Faridabad

खुशखबरी: नगर निगम ने बनाया पाताल लोक का रास्ता, बाइक सवार पहुंचा पाताल

नगर निगम की कार्यप्रणाली से तो पूरा फरीदाबाद बखूबी वाकिफ है। स्मार्ट सिटी का नगर निगम या तो काम नही करता और करता है तो अधूरा। ऐसे बहुत- से उदाहरण है, जिसमें नगर निगम की लापरवाही की वजह से बड़ा हादसा होते- होते टला हो। बीते गुरुवार को ऐसा ही कुछ पर्वतीया कॉलोनी में देखने को मिला जहां एक बाइक सवार अपने गंतव्य स्थान पर जा रहा था परंतु वहां जाने की बजाय खुले मैनहोल यानी नगर निगम निर्मित पाताल लोक में जा गिरे।

दरअसल, वार्ड 5 – 6 की सीमा पर बसे पर्वतीया कॉलोनी में लगभग सभी मैनहोल के ढक्कन या तो है नही या फ़िर टूटे पड़े है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन एक बाइक सवार लड़का इन खुले मैनहोल में जा गिरा। आसपास के लोगों ने तुरंत बाइक सवार लड़के को बाहर निकाल लिया परंतु उसकी बाइक का आधे से ज्यादा हिस्सा मैनहोल में डूब गया।

खुशखबरी: नगर निगम ने बनाया पाताल लोक का रास्ता, बाइक सवार पहुंचा पाताल

मैनहोल के ढक्कन खुले होने की शिकायत कई बार स्थानीय लोगों ने पार्षद तथा नगर निगम के अधिकारियों को की है, परंतु अभी तक इसका कोई समाधान नही हो पाया है।

आपको बता दे कि एनआईटी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले वार्ड 5 और 6 की बात करें तो यहां बसी पर्वतीया कॉलोनी की कई गलियों के अंदर सीवर के मैनहोल के ऊपर ढक्कन नही है, जिस कारण सीवर का गंदा पानी काफी ऊपर तक भर जाता है। गुरुवार को एक बाइक सवार इस गली से गुजर रहा था और अचानक वह मैनहोल में जा गिरा।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि यहां तो ऐसी घटनाएं होती रहती है, इसकी शिकयत कई बार स्थानीय पार्षद को कि जा चुकी है, परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है।वही एक्सईएन विवेक गिल ने बताया कि मैनहोल की सफाई का काम चल रहा है। जल्द ही नई सीवर लाइन डालकर ढक्कन लगवा दिए जाएंगे।

Written by Rozi Sinha

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago