सुरक्षित सफर के लिए हरियाणा पुलिस का अभियान, कर रही यह ख़ास काम

हरियाणा पुलिस द्वारा आपकी सुरक्षा के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। रात के समय सबसे अधिक काम आने वाले रिफ्लेक्टर को पुलिस वाहनों पर लगा रही है। पुलिस ने कोहरे के दौरान कम विजिबिलिटी को देखते हुए सड़कों पर सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने के लिए एक माह तक विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत राज्य भर में 589 स्थानों पर 34,400 से अधिक छोटे-बड़े वाहनों पर रिफ्लेक्टर/रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए।

पुलिस ने ना सिर्फ इन्हें लगाया बल्कि इसका महत्व भी वाहन चालकों को बताया गया।रिफ्लेक्टर तो ठीक है लेकिन सडकों के कारण होने वाले हादसों से कैसे बचाव हो इसका जवाब जिलेवासी जान ना चाहते हैं।

Image

आए दिन हो रहे हादसों के प्रति अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए अधिकारी लोगों की लापरवाही और सड़कों की हालत को दोष दे देते हैं। कोहरे व धुंध में विजिबिलिटी कम होने से सडक़ दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं। रिफ्लेक्टर टेप से धुंध तथा रात्रि के समय सड़क पर खड़े व धीमी गति से चलने वाले वाहनों का पता चल जाता है। जिसके बाद दुर्घटना की संभावना से बचा जा सकता है।

सड़क सुरक्षा माह भी इन दिनों चल रहा है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह भारत में प्रत्येक वर्ष जनवरी माह में मनाया जाता है। आम तौर पर सड़क पर चलने वाले हल्के वाहनों में विजिबिलिटी बढाने के लिए रिफ्लेक्टर और फॉग लाइटें पहले से ही लगी होती हैं। लेकिन भारी वाहनों और परिवहन के अन्य साधनों जैसे ट्रैक्टर-ट्रॉली, मोटर या बैलगाड़ी आदि में इन सुविधाओं की उपलब्धता का अभाव होता है।

हर साल जनवरी के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है, लेकिन इस वर्ष, 2021 में सरकार ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह की जगह राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाने का निर्णय किया है। ट्रैफिक एवं फील्ड इकाइयों ने रोड एक्सिडेंटस में कमी लाने के लिए ऐसे सभी वाहनों सहित अन्य छोटे-बड़े वाहनों पर रिफ्लेक्टर व रिफ्लेक्टिव टेप लगाए। साथ ही आम जनता को सड़क सुरक्षा नियमों बारे जागरूक किया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago