राकेश टिकैत हैं सच्चे देशप्रेमी चढूनी हैं देशद्रोही? दिग्विजय चौटाला का बड़ा बयान

इन दिनों चहुंओर राकेश टिकैत का नाम आग की तरह फ़ैल रहा है। नए कृषि कानूनों के विरोध में धरना दे रहे हैं राकेश टिकैत किसानों के सच्चे नेता बनते जा रहे हैं ऐसा काफी लोगों को लगता है। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री के भाई दिग्विजय चौटाला का बयान इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है। प्रदेश सरकार में भागीदार जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय चौटाला ने किसान नेता राकेश टिकैत का समर्थन किया है।

जिन लोगों को राकेश टिकैत के आंसू दिख रहे हैं उन्हें दिल्ली पुलिस के 300 से अधिक जवानों और उनके परिवारों का दर्द आंसू नहीं दिखाई दे रहे हैं। खैर दिग्विजय चौटला ने टिकैत को देशद्रोही कहे जाने पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार को इन शब्दों पर पुनर्विचार करना चाहिए।

राकेश टिकैत हैं सच्चे देशप्रेमी चढूनी हैं देशद्रोही? दिग्विजय चौटाला का बड़ा बयान

नए कृषि कानूनों को लेकर किसान पिछले 65 दिनों से धरने पर हैं। ज़िद्द पर अड़े किसान हर मर्यादा तोड़ रहे हैं। ऐसे में जजपा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला का टिकैत का समर्थन हज़म नहीं होता है। चौटाला ने कहा है कि टिकैत ने हमेशा किसानों के हितों की बात की है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि राकेश टिकैत देश के सबसे बड़े किसान नेता महेंद्र टिकैत का खून हैं।

काफी राजनैतिक पार्टियां तो यह भी कह रही हैं कि टिकैत अपने पिता का नाम ख़राब करने में लगे हुए हैं। लेकिन चौटाला का कहना है उन्हें देशद्रोही या राष्ट्रद्रोही कहना एकदम गलत है। दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में हिंसा को लेकर टिकैत और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

26 जनवरी के दिन जो भी राजधानी में घटा वह अप्रत्याशित था। दिग्विजय ने कहा है कि उन्होंने कहा कि पुलिस को यदि पकड़ना है तो गुरनाम चढूनी जैसे लोगों को पकड़ो, जिन्होंने लोगों को बरगला कर हुड़दंग मचवाया। राकेश टिकैत देश के विरोध में नहीं हैं। वह किसान और सच्चे देश भक्त हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

1 week ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago