फरीदाबाद नगर निगम को जल्द ही मिल जाएगा 24 गांवों का चार्ज, हो सकेंगे विकास कार्य

सोमवार के दिन सभी 24 गांवों का चार्ज नगर निगम अधिकारयों को सोंप दिया जाएगा। फरीदाबाद के 24 गावों को फरीदाबाद नगर निगम में शामिल करने की प्रक्रिया काफी तेज़ हुई है और इसकी अधिसूचना भी अब निकल चुकी है। इस से अभी तक सभी ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने इसका खुलकर विरोध भी किया था। इस मामले में ग्रामीण महापंचायत भी कर चुके हैं।

अभी तक किसी भी गांव का चार्ज निगम को नहीं दिया है। जल्द ही चार्ज मिलने की उम्मीद है। काफी सरपंचों ने ग्रामीणों को समझाया था कि यदि उनके गांव नगर निगम में चले जाएंगे तो उनके गांव पूरे नरक हो जाएंगे।

फरीदाबाद नगर निगम को जल्द ही मिल जाएगा 24 गांवों का चार्ज, हो सकेंगे विकास कार्य

सफाई व्यवस्था, विकास कार्य, सीवर व्यवस्था आदि चौपट हो जाएंगी। नगर निगम में शामिल इलाकों की हालत पहले से ही खराब है। ऐसा कहना था ग्रामीणों का लेकिन प्रशासन के फैसले के आगे किसी की नहीं चली। आज जो ग्रामीण बेहद खुशहाली की जिंदगी जी रहे हैं, निगम में आने के बाद उनका जीना दुश्वार हो जाएगा। ऐसा कहना है वहां के लोगों का।

जिले के 24 गांवों को नगर निगम में शामिल करने की कवायद का काम काफी रफ़्तार से हुआ है। नगर निगम में जिले के 24 गांवों को शामिल करने के बाद अब ग्राम पंचायत से आर्थिक अधिकार भी छीन लिए गए हैं। नगर निगम की सीमा में 24 गांवों को शामिल करने के फाइनल प्रस्ताव पर निगम सदन ने भी मुहर लगा दी है।

सोमवार से नगर निगम को चार्ज सौंपने की प्रकिया शुरू की जाएगी। आपको बता दें, नगर निगम में जिन गांवों को शामिल किया गया, वहां की 80 फीसदी से अधिक आबादी खेती छोड़ चुकी है। जनगणना 2011 के अनुसार गांवों की कुल आबादी 1,25,880 है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago