Categories: India

आपकी गलती आपके शहर को वापिस ला सकती है रेड ज़ोन में ।

फरीदाबाद : केंद्र सरकार द्वारा लॉक डाउन 4 में ये सुनिश्चित कर दिया गया है कि सभी फैसले राज्य सरकार के समीप लिए जाएंगे । जानकारी के लिए बताना चाहेंगे फिलहाल हरियाणा का एक भी राज्य रेड ज़ोन में नहीं है । शहर और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बनाए रखने के लिए सरकार ने ये बड़े फैसले लिए है ।

सूत्रों के मुताबिक सरकार द्वारा ये आदेश है कि जिस भी राज्य के जिले में 200 से अधिक कोरोना संक्रमित मारीजो के मामले सामने आए तो वो जिला रेड ज़ोन में डाल दिया जाएगा ।

यदि फरीदाबाद शहर की ओर नज़र डालें तो आज 20 मई की सुबह तक 167 केस फरीदाबाद में आ चुके है । 6 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है । इस समय शासन प्रशासन हर कोई कोरोना की बढ़ती रफ्तार को रोकने के लिए चिंतित है लेकिन इसकी रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है ।

फरीदाबाद के पुलिस के सिपाहियो को भी कोरोना ने अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। सड़कों पर लोगों की भीड़ ये दर्शाती है कि शायद लोगों के ज़हन से कोरोना का खौफ अब ख़तम हो चुका है । लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है , आप ये मत सोचिए कि फरीदाबाद ऑरेंज ज़ोन में आ गया तो सब ठीक हो गया क्योंकि अधिकतर रियायतें मिलने के बाद लोग सड़कों पर उतर चुके है । जिनकी गलती की वजह से कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है ।

सूत्रों के मुताबिक जिस भी जिले में 200 से अधिक कोरोना के मामले सामने आए तो उसे रेड ज़ोन घोषित कर दिया जाएगा और सकती दिखाई जाएगी ।
इसलिए यदि आप फरीदाबाद वासी है तो इस समय ज़्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे है। इसलिए सावधानी बरतते हुए बेवजह घर से बाहर ना निकले , सैनिटाइज समय समय से करते रहे , लोगों से दूरी बनाए रखें और यदि घर से बाहर काम करने जाते है तो घर आकर सबसे पहले गर्म पानी से स्नान करें ।अपने परिवार वालों का बखूबी ध्यान रखे और ज़्यादातर 10 साल की उम्र से कम बच्चे और बुजुर्गों को पर ज़्यादा ध्यान दें।

ये समय फरीदाबाद के लिए बेहद मुश्किल है इन कोरोना संक्रमण के आंकड़ों को 200 से आगे ना जाने दे नहीं तो फरीदाबाद वापिस रेड ज़ोन में आ जाएगा और सभी रियायतें सरकार द्वारा हड़प कि जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago