Categories: Faridabad

नगर निगम की मेहरबानी से बिना बारिश के ही पानी से लबालब है बल्लबगढ़ की ये गली

सीवर जाम होने से नगर निगम के वार्ड – 40 स्थित सुभाष कॉलोनी के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अपनी समस्या को लेकर कई बार कॉलोनी के लोगों ने अधिकारियों से शिकायत भी की लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान नही हो पाया है।

इस समस्या को लेकर सोमवार को कॉलोनी के लोग संयुक्त आयुक्त से मिलेंगे। स्थानीय निवासियों ने बताया कि अपनी समस्या को लेकर पिछले करीब 15 दिनों से कॉलोनी वासी परेशान है, जिसकी कई बार शिकायत कर चुके है, लेकिन समस्या जस की तस बनी रही है।

नगर निगम की मेहरबानी से बिना बारिश के ही पानी से लबालब है बल्लबगढ़ की ये गली

वही लोगों का कहना है कि सीवरेज का गंदा पानी एकत्र होने से यहां रहना मुश्किल हो गया है। वही सुभाष कॉलोनी के साथ लगती खचेड़ू कॉलोनी में भी यही स्थित बनी हुई है। खचेड़ू कॉलोनी को बसे करीब 20 साल हो चुके हैं। प्रशासन की ओर से यहां पर सीवर लाइन पहले से ही डाल दी गई है लेकिन उसका रखरखाव ठीक ढंग से नहीं होने के कारण सीवर का गंदा पानी कॉलोनी की गली नंबर-8 और आसपास की गलियों में बह रहा है। गंदे पानी के चलते गलियों में लावारिश पशु सरेआम घुमते नजर आते हैं। लोगों का कहना है गदंगी के चलते घर व दुकानों पर बैठना दुष्वार हो चुका है। रात के समय तो हवा के साथ बदबू चारों ओर फैलती है। इस कारण बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कॉलोनी के लोगों का कहना है कि पिछले पांस साल से पानी भरने की शिकायत बार-बार की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। स्थानीय निवासी घासी राम शर्मा का कहना है कि कॉलोनी को बसे 15-20 साल हो गए, लेकिन गलियां कच्ची हैं। आने-जाने में भी परेशानी होती है। सीवर जगह-जगह से उफान मार रहा है। यही कारण है कि काफी परेशानी हो रही है। दिगम्बर पंडित कहते हैं कि चुनाव के समय नेता वोट मांगने तो आते हैं, लेकिन केाई उनकी समस्या का समाधान नहीं करता है।

सीवर का गंदा पानी भरा होने से ज्यादा परेशानी हो रही है। वहीं रमेश मास्टर का कहना है कि कॉलोनी में छोटे-छोटे बच्चों को खेलने के लिए जगह तक नहीं है। सभी खाली प्लॉट में सीवर का गंदा पानी भरा रहने से बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नरेंद्र पंडित बताते हैं कि कच्ची सड़क व सीवर का गंदा पानी ने जीवन नारकीय बना दिया है। घर के सामने खाली प्लॉट है। जिसमें हमेशा सीवर का गंदा पानी भरा रहता है। शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

Written by Rozi Sinha

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago